ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

लोकसभा चुनाव को लेकर कैंट के मोहल्ला न. 27 व 31 के मध्य हुई भाजपा की विशाल मीटिंग

जालंधर कैंट, (PRIME INDIAN NEWS) :- लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा जालंधर कैंट मंडल-14 के अंतर्गत आते मोहल्ला न. 27 व 31 के मध्य राजेश लाडी की अध्यक्षता में एक विशाल मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग में भाजपा नेता मनोज अग्रवाल सहित ने विशेष तौर पर शिरकत की।

मनोज अग्रवाल ने संबोधन करते हुए लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के विकास व देश की आम जनता के हितों में किए गए कार्यों के बारे में अवगत करवाया और भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाने हेतू भाजपा के पक्ष में अपना मतदान करने की अपील की।

अंकुर गोयल, मीनू शर्मा, रितु कौशल, सतीश मोनी व गुरविंदर सिंह लांबा ने भी लोगों को भाजपा की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार में ही देश की उन्नति व तरक्की हुई है और हमारा भी फर्ज बनता है कि हम सब भाजपा के हक में ही अपना मतदान करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मज़बूत करें।

इस मौके कैंट मंडल के पूर्व अध्यक्ष मनजीत पांडे, राजेश लाडी व संतोष पांडे ने आए हुए सभी अतिथियों को सिरोपे डालकर सन्मानित किया। इस मौके अशोक सोनकर, सुशील गांधी, संजीव भास्कर, सुरिंदर बजाज, सुरिंदर प्रजापति, रजनी कश्यप, हंस राज सहित बड़ी तादाद में कैंट के भाजपा वर्कर उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button