ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

राजिंदर बांसल (पप्पन) निर्विरोध बने श्री राम लीला कमेटी (रजि.) जालंधर कैंट 2026-27 के प्रधान

जालंधर कैंट, सैवी चावला/रमन जिंदल। आज श्री राम लीला कमेटी (रजि.) जालंधर कैंट की एक मीटिंग दाना मंडी में स्थित कार्यालय में चुनाव अधिकारी श्री बृज गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। आज श्री राम लीला कमेटी (रजि.) जालंधर कैंट 2026-27 के लिए नामांकन पत्र भरने का आखरी दिन था, जिसके चलते केवल श्री राजिंदर बांसल (पप्पन) ने अपना नामांकन पत्र भरा, जिसे देखते हुए श्री राजिंदर बांसल (पप्पन) को निर्विरोध श्री राम लीला कमेटी (रजि.) जालंधर कैंट 2026-27 के लिए प्रधान चुन लिया गया।

इस मौके पर उपस्थित श्री पुनीत भारती शुक्ला, पंडित मधु सूदन, कनिष्क अग्रवाल कन्नु, शिव दर्शन अब्बी, कुलभूषण जी, चेतन गर्ग, संजीव गोयल, ब्रिज गुप्ता, सौरभ बंसल, सविंदर सिंह वीरु, टीपू हंस, राहुल अग्रवाल, हरविंद्र सिंह , प्रद्युम्न मित्तल, मोहित शर्मा, दीपक सहगल, शिवम शर्मा, हरसिमरन सिंह, प्रथम अग्रवाल, मुकुल गर्ग, कमल अग्रवाल, हन्नी शर्मा, राहुल गर्ग, रमन मित्तल, कुमार जैन, संजीव गर्ग आदि ने नवनियुक्त प्रधान श्री राजिंदर बांसल (पप्पन) को फूलमालाएं, सिरोपे आदि डाल कर सन्मानित करते हुए लड्डु बांट कर सभी का मुँह मीठा करवाया।

कैंट की धार्मिक संस्थाओं सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा श्री राजिंदर बांसल (पप्पन) का भरपूर स्वागत किया गया। इस मौके सभी का धन्यवाद करते हुए प्रधान श्री राजिंदर बांसल (पप्पन) ने कहा कि आप लोगों ने जो मुझ पर विश्वास जताया है, मैं उसे सदैव बरकरार रखूँगा व आप सभी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए श्री राम लीला कमेटी के सभी कार्य पूरी ईमानदारी व तनदेही से करूँगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button