
लोगों को मुहिम से जुड़ने और सफाई प्रयासों में सहयोग देने की अपील की
आदमपुर/जालंधर, एच एस चावला। पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश को साफ-सुथरा और पर्यावरण की दृष्टि से बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुरू किए गए ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक के चेयरमैन पवन कुमार टीनू ने आज हल्का आदमपुर में चल रही सफाई मुहिम का जायजा लिया।

स्थानीय बस स्टैंड समेत अन्य स्थानों पर चल रहे सफाई कार्यों का जायजा लेते हुए श्री टीनू ने कहा कि 29 अगस्त से शुरू हुई इस 10 दिनों की मुहिम का उद्देश्य खुले में कूड़े के ढेरों वाली जगहों (जी.वी.पी.) को खत्म करना, उन्हें दोबारा बनने से रोकना और लोगों में सफाई के प्रति जागरूकता पैदा करना है।

उन्होंने कहा कि सफाई सिर्फ सरकार या सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि सबकी साझी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों को साफ-सफाई को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा शहरों और गांवों को साफ-सुथरा रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों में सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास तभी सफल हो सकते हैं, जब सरकारी एजेंसियां और लोग मिलकर काम करें।
चेयरमैन ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि घरेलू कूड़े का निपटान उचित तरीके से करने के साथ-साथ कूड़ा-कर्कट इधर-उधर और खुले में न फेंककर सफाई कर्मियों के शहरों को साफ-सुथरा रखने के कार्यों में सहयोग किया जाए। उन्होंने लोगों को अपने आस-पास चल रही सफाई गतिविधियों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने और दूसरों को भी सफाई प्रयासों में योगदान देने के लिए प्रेरित करने को कहा।
इस मौके पर नगर काउंसलर चरनजीत सिंह शेरी, पवित्र सिंह, दविंदर सिंह सूरी, जोगिंदर पाल और बिकरम बद्धण, कार्य साधक अधिकारी राजीव ओबराय, मार्केट कमेटी के चेयरमैन हरकीरत सिंह निज्जर, पंकज हनी, राकेश अग्रवाल, तनुज, लखन बाहरी और अन्य सफाई कर्मी भी मौजूद थे।
















