ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

मनोज धनवाल बने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी डिपार्टमेंट जालंधर (शहरी) के चेयरमैन

जालंधर कैंट, एच एस चावला। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अपने ओबीसी डिपार्टमेंट का विस्तार करते हुए चेयरमैन पंजाब राज बख्श कंबोज ने जालंधर कैंट निवासी मनोज धनवाल को जिला जालंधर (शहरी) का चेयरमैन नियुक्त किया है। चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस भवन में ओबीसी डिपार्मेंट,पंजाब के उप चेयरमैन बलकार सिंह जोशन ने मनोज को नियुक्ति पत्र देकर उनकी ओपचारिक रूप से घोषणा की । इस दौरान उनके साथ सुरेश कुमार,कमल कुमार तथा सोनू कुमार भी उपस्थित रहे।

इस मौके मनोज ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ओबीसी डिपार्टमेंट के प्रधान कैप्टन अजय सिंह यादव,पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग,ओबीसी डिपार्टमेंट पंजाब के चेयरमैन राज बख्श कंबोज तथा उप चेयरमैन बलकार सिंह जोशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह उन्हें दी गई इस बड़ी जिम्मेवारी को पूरी मेहनत और निष्ठा से निभाएंगे और आने वाले लोक सभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को विजय दिलाने के लिए दिन रात एक कर देंगे। उन्होंने कहा कि वह ओबीसी समाज के लोगों के उत्थान के लिए अपने उच्चाधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिला कर उनके दिशा निर्देशों का पालन करेंगे और आने वाले समय में पार्टी सुप्रीमो राहुल गांधी के हाथ और अधिक मजबूत बनाएंगे।

गौरतलब है कि सन 2000 में कांग्रेस सेवा दल ब्लॉक जालंधर कैंट के प्रधान पद से अपनी शुरुवात करने वाले मनोज धनवाल निरंतर पार्टी की सेवा करते हुए कई पदों पर अपनी जिम्मेवारी निभा चुके हैं, जिसके बाद अब उन्हें चेयरमैन के पद की एहम जिम्मेवारी से नवाजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button