ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मनीषा जैन की अध्यक्षता में जालंधर कैंट में चलाया गया स्वच्छ भारत अभियान

जालंधर कैंट, सैवी चावला/रमन जिंदल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर आज जालंधर कैंट में मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मनीषा जैन की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया, जिसमें भाजपा के सभी सीनियर नेताओं के साथ साथ कैंट की महिलाओं व युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

कैंट मंडल के कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करने के लिए पंजाब संगठन मंत्री श्रीनिवासनु ने भी इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर शिरकत की, जिनके आने से कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने योग्य था।

संगठन मंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम एक दिन का नहीं होना चाहिए, बल्कि हर सप्ताह होना चाहिए क्योंकि स्वच्छ भारत में रहने का अधिकार भारत के प्रत्येक नागरिक का है और इसे बनाए रखने के लिए प्रत्येक को कोशिश करनी चाहिए।

कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर के सिविल मैंबर पुनीत भारती शुक्ला ने इस सबंधी सहमति जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के इस अभियान को आगे ले जाने में हम पूरी कोशिश करेंगे।

इस मौके सिविल मैंबर पुनीत भारती शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय कालरा, जगमोहन वर्मा, पूर्व पार्षद हरविंदर सिंह पप्पू, युवा कार्यकर्ता विकास जैन, अश्विनी जैन, कुमार जैन, पार्थ कालरा, पंकज मनोचा, चेतन गर्ग, एडवोकेट लक्ष्य शर्मा, सोमिल लुथरा, दीपक, बॉबी जिंदल, नितिन बर्मानी, बलदेव राज, ऋतु कोशल, सीमा गोयल, प्रीति चौहान, मधु शर्मा व कार्यक्रम के इंचार्ज बलराज बधन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button