ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

बोर्ड कक्षाओं के टापर्स के सम्मान में आशीर्वाद-2024 का आयोजन

जालंधर कैंट, एच एस चावला। वर्तमान समय में कौशल व प्रतिभा के बलबूते किसी भी क्षेत्र में शीर्ष स्थान पर पहुंचा जा सकता है। वैशविक परिदृश्य में यह मायने नहीं रखता है आप कहां से आए हैं, बल्कि आप कहां जाना चाहते है, ज्यादा आवश्यक है और अवसरों से भरपूर वातावरण में वहां पहुंचना संभव है। उक्त शब्द श्री अविनाश शर्मा, पूर्व पार्षद जालन्धर कैट ने समाज सेवी संस्था सिटिज़नस वैल्फेयर एंड प्रोटैक्शन कौंसिल ‌द्वारा छावनी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के बोर्ड क्लार्सी में अव्वल रहे विदार्थियों के सम्मान में रखे गए आर्शीवाद-2024 समारोह में बतौर मुख्य मेहमान कहे।

उन्होंने कौंसिल के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रतिभाशाली विदार्थियों के सुखद सुनहरे भविष्य की कामना की। कौंसिल महासचिव प्रिंसीपल अनूप वत्स ने इस अवसर पर कहा कि विगत बीस वर्षों से आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से स्कूलों में अव्वल रहे विदार्थियों का सम्मान व मार्गदर्शन करना शामिल है। विशेष अतिथि प्रो. विनय कुमार ने अपने प्रेरणादायक व्यक्तत्व में विदार्थियों को जीवन में सफल होने के लिए स्पष्ट लिखित ध्येय, योजनाबद्ध रोड मैप, दृढ निश्चय व आत्मविश्वास की महता पर प्रकाश डाला। सफल व्यक्तियों के उदाहरणों से उन्होंने अपने भाषण को रोचक व जानकारी भरपूर बनाया।

इस अवसर पर अव्वल रहे विदार्थियों ने भी अपनी सफलता के रहस्य सांझा किए। कार्यक्रम में प्रिंसीपल कीर्ति मेहता, लायन जे. पी. गुप्ता, प्रिंसीपल सुभाष अरोड़ा, मैडम सावित्री शर्मा, प्रिंसीपल मीनाक्षी शर्मा, संतोष शर्मा, संजय कालरा, अश्विनी गर्ग, हनी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। मेजर एल. एस. खैरा ने अतिथियों का धन्यवाद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button