
जालंधर, एच एस चावला। 2 पंजाब एनसीसी बटालियन में अलग-अलग वर्गों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स का सम्मान किया गया। बटालियन कमांडर कर्नल विनोद जोशी ने प्रेस रिलीज में कहा कि अंडर अफसर लवप्रीत सिंह और सार्जेंट गुड़िया वर्मा लायलपुर खालसा कॉलेज; कैडेट शगुन डी ए वी इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज, कैडेट अभिषेक कौशल स्टेट पब्लिक स्कूल को बटालियन ने ट्रैकसूट और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया है। गुड़िया वर्मा को सामाजिक कार्य के लिए और बाकी कैडेट्स को थल सेना कैंप, नई दिल्ली में किए गए बेहतरीन प्रदर्शन के लिए यह सर्टिफिकेट दिए गए हैं। उनके साथ लायलपुर खालसा कॉलेज के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट करणवीर सिंह और लेफ्टिनेंट हरभजन सिंह भी मौजूद थे। कर्नल जोशी ने कैडेट्स की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों को भारतीय सेवा में कमीशन प्राप्त करने के लिए बहुत ही मददगार साबित होती है। इसलिए अपनी व्यक्तित्व को सुधारने के लिए कैडेट्स को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए ताकि वह सेना में ऑफिसर बनने के अपने सपने को साकार कर सके।
















