
जालंधर कैंट, (रमन जिंदल/सैवी चावला) :- देश प्रेम व भक्ति के प्रसार को समर्पित समाज सेवी संस्था नेश्नल मार्टियरज मेमोरियल कमेटी जालंधर द्वारा हर साल की तरह इस साल भी नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम बी.डी. आर्य गर्ल्स कालेज, जालंधर कैंट में 23 जनवरी, 2025 को सुबह 11 बजे करवाया जा रहा है।
इस सबंध में PRIME INDIAN NEWS के प्रतिनिधि से बातचीत करते हुए कमेटी के प्रधान प्रिंसीपल डा. अनूप वत्स व प्रैस सचिव जतिन्द्र कक्कड़ ने बताया कि इस कार्यक्रम में ब्रिगेडियर एस. के. सोल, स्टेशन कमांडेंट जालंधर कैंट मुख्यातिथि तथा डा. राजन शर्मा प्रबुद्ध राजनीतिक विश्लेषक व पुनीत भारती शुक्ला सिविल सदस्य कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर विशिष्ट मेहमान के तौर पर शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम में नेता जी के जीवन व स्वाधीनता संग्राम में योगदान बारे व्यक्तव्य, अन्तर स्कूल पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में नेता जी दवारा गठित आजाद हिन्द फौज के सिपाहियों के पारिवारिक सदस्यों को सम्मानित भी किया जाएगा।
















