ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आधिकारिक यात्रा में सदस्यता विस्तार, सेवा एवं नेतृत्व पर रहा विशेष जोर

“रोटरी क्लब ऑफ जालंधर” शहर का सबसे पुराना, प्रतिष्ठित एवं गौरवशाली क्लब – रोटेरियन महेश गुप्ता

जालंधर, एच एस चावला। रोटरी क्लब ऑफ जालंधर में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अनिल सिंगल की आधिकारिक यात्रा (Official Visit) गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन महेश गुप्ता ने की। अपने स्वागत उद्बोधन एवं धन्यवाद ज्ञापन में उन्होंने रोटरी के मूल मंत्र “Service Above Self” (स्वयं से पहले सेवा) को रेखांकित करते हुए सेवा, सदस्यता विस्तार एवं नेतृत्व निर्माण को रोटरी की सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया।

रोटेरियन महेश गुप्ता ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आधिकारिक यात्रा केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि क्लब को नई दिशा, नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर होती है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ जालंधर शहर का सबसे पुराना, प्रतिष्ठित एवं गौरवशाली क्लब है, जिसने समय-समय पर अनेक डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स एवं उत्कृष्ट नेतृत्व प्रदान किया है। इसी कारण इसे सम्मानपूर्वक “पीडीजीज़ का क्लब” भी कहा जाता है।

अपने संबोधन में उन्होंने क्लब के वरिष्ठतम रोटेरियन एवं वरिष्ठतम डोनर रोटेरियन एस. बी. हंस के अनुभव, मार्गदर्शन एवं समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें क्लब की प्रेरणास्रोत शक्ति बताया। साथ ही पीडीजी रोटेरियन ब्रजेश सिंगल को डिस्ट्रिक्ट के Number One Donor के रूप में सम्मानित करते हुए रोटरी फाउंडेशन के माध्यम से उनके अनुकरणीय योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

रोटेरियन महेश गुप्ता ने अपने संबोधन में Membership Development को क्लब की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि प्रत्येक सदस्य यदि एक योग्य एवं सेवाभावी व्यक्ति को रोटरी परिवार से जोड़ने का संकल्प ले, तो क्लब शीघ्र ही Three Digit Membership का लक्ष्य प्राप्त कर सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उद्देश्य केवल सदस्य संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि ऐसे समर्पित रोटेरियन्स तैयार करना है जो जीवनभर रोटरी के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहें तथा भविष्य के अध्यक्ष, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं पीडीजी के रूप में नेतृत्व प्रदान करें।

उन्होंने वरिष्ठ रोटेरियन्स से आह्वान किया कि वे अपने अनुभव एवं मार्गदर्शन से नए सदस्यों को जोड़ने और उन्हें रोटरी से स्थायी रूप से जोड़कर रखने में सक्रिय भूमिका निभाएँ। उन्होंने कहा कि क्लब की वास्तविक सफलता ऐसे सदस्यों के निर्माण में है जो किसी व्यक्ति विशेष के नहीं, बल्कि रोटरी परिवार के सदस्य बनकर सेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहें। कार्यक्रम के दौरान रोटेरियन एस. बी. हंस का हाल ही में संपन्न जन्मदिवस भी पूरे रोटरी परिवार द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

अंत में रोटेरियन महेश गुप्ता ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अनिल सिंगल, ईडीजी रोटेरियन एस. बी. हंस, गवर्नर सचिव रोटेरियन नरेश आनंद, जोनल चेयरमैन रोटेरियन सरदार कुलवंत सिंह, सभी पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स, असिस्टेंट गवर्नर्स, क्लब अध्यक्षों, डिस्ट्रिक्ट एवं क्लब ट्रेनर्स, वरिष्ठ रोटेरियन्स तथा उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी सदस्यों से आह्वान किया कि प्रत्येक सदस्य एक नया सदस्य जोड़ने, एक नई सेवा परियोजना से जुड़ने तथा रोटरी क्लब ऑफ जालंधर को सदस्यता, सेवा और नेतृत्व—तीनों क्षेत्रों में डिस्ट्रिक्ट का सर्वश्रेष्ठ क्लब बनाने का संकल्प लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button