ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

डिविज़नल कमिश्नर ने लोगों को पवित्र ग्रंथों में दर्शाए मार्ग पर चलकर मानवता की सेवा के लिए काम करने का किया आह्वान

अलावलपुर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में लिया भाग

जालंधर, एच एस चावला। डिविज़नल कमिश्नर प्रदीप कुमार सभरवाल ने अलावलपुर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि हमारे पवित्र ग्रंथ हम सभी के जीवन में न केवल सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते है बल्कि जीवन में कठिनाइयों को सहन करने का साहस और शक्ति भी प्रदान करते है।

श्री सभरवाल ने कहा कि हमारे धार्मिक ग्रंथ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक है और जो व्यक्ति इन पवित्र ग्रंथों का आश्रय लेता है उसके जीवन में हमेशा शांति और सुकून बना रहता है। उन्होंने लोगों से पवित्र ग्रंथों में बताए गए मार्ग पर चलने और मानवता की सेवा के लिए काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि हमें श्रीमद्भागवत कथा में दिए गए ज्ञान को अपने जीवन में अपनाकर अपने और दूसरों के जीवन को सफल बनाने का प्रयास करना चाहिए।

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम आयोजित करने के लिए श्री सभरवाल ने श्री कृष्ण युवा सभा को बधाई दी और कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारे भाईचारे को मजबूत करते है और नई पीढ़ी को हमारी प्राचीन विरासत से अवगत करवाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button