ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

जिला प्रशासन ने मनाया विश्व विरासत दिवस

डिप्टी कमिश्नर ने ‘नूरमहल सराय जालंधर-400 साल पुराने विरासती स्मारक’ को तस्वीरों से दर्शाने वाले एक ब्रोशर और डाक्यूमेंट्री फिल्म देखी

जालंधर, एच एस चावला। जिला प्रशासन ने ‘विश्व विरासत दिवस 2024’ मनाया। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने जालंधर के आर्किटेकचरल हैरीटेज स्मारक को दर्शाती तस्वीरें और डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘नूरमहल सराय-जालंधर में 400 साल पुरानी विरासत’ की झलक देखी।

विश्व विरासत दिवस 2024 के अवसर पर बोलते हुए, डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि ‘नूरमहल सराय-जालंधर में 400 साल पुरानी विरासत’, नूरमहल सराय, जो जिला जालंधर में स्थित सबसे महत्वपूर्ण विरासत स्मारकों में से एक है जो पंजाब के समृद्ध इतिहास के बारे में युवाओं को जागरूक करने में मददगार साबित होगी।

डाक्यूमेंट्री नूरमहल सराय मुगल काल के दौरान प्रशासनिक और न्यायिक गतिविधियों के केंद्र तौर पर काम करती नूरमहल सराय की खास मुगल वास्तुकला शैली को प्रस्तुत करती है , जिसमें सममित लेआउट, जटिल नक्काशी, विशाल आंगन और लाल ईंट की वास्तुकला शामिल है।

उन्होंने कहा कि विरासत स्मारकों की संभाल को प्राथमिकता देना और युवा पीढ़ी में उनके ऐतिहासिक महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

लेखक और विरासत प्रचारक हरप्रीत संधू ने कहा कि ‘नूरमहल सराय’ को उजागर करने के उद्देश्य से, तस्वीरों वाला ब्रोशर और डाक्यूमेंट्री फिल्म तैयार की है।
इस दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, एस.डी.एम. डा.जय इंद्र सिंह आदि भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button