
जालंधर, (PRIME INDIAN NEWS) :- जालंधर लोकसभा के कांग्रेसी उम्मीदवार एवं पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भारी समर्थकों के साथ आज डीसी कार्यलय में अपना नामाकंन पत्र दाखिल किया। नामाकंन भरने से पहले चन्नी ने बड़ा भारी रोड शो किया, जिसमें हरीश चौधरी, प्रताप सिंह बाजवा, पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हेनरी,जूनियर अवतार हेनरी बावा,राणा गुरजीत सिंह, लाडी शेरोवालियां, मनु बडिंग, राज कुमार राजू सहित अन्य नेता मौजूद रहे। इस दौरान चन्नी ने अपने परिवार सहित गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक हुए।


इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए चन्नी ने सुशील रिंकू, मुकेश सेठी सहित कई नेताओं पर निशाना साधा। वहीं उन्होंने दो दिन पहले नशे के साथ पकड़े गए आरोपियों को लेकर कहा कि आरोपियों के इन्हीं नेताओं के साथ संबंध है। उन्होंने कहा कि जालंधर में लोकसभा चुनाव में जीत होते ही चिट्टे को खत्म करेंगे। चन्नी ने कहा कि वह जालंधर में यूनिवर्सिटी खोलने के साथ साथ एक एम्स अस्पताल खोलना चाहते है। उन्होंने कहा कि आदमपुर एयरपोर्ट का नाम गुरु रविदास के नाम पर रखने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वह जालंधर में सत्ता में आते ही विकास करवाना चाहते है। वहीं चन्नी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर कहा कि आज उन्हें कोर्ट से क्लीन चिट मिल चुकी है और वह बेदाग है। चन्नी ने कहा कि उन्हें झूठा केस में फंसाया गया है।
















