
जालंधर कैंट, सैवी चावला। जालंधर कैंट मीडिया संगठन की तरफ से प्रत्येक वर्ष की भांति वर्षगांठ मनाई गई और 2026 के आई कार्ड जारी किए गए। इस मौके पर विशेष रूप से डॉक्टर बी एस जोहल,डॉक्टर विजय कुमार, पूर्व ओएसडी सोनू ढेसी, समाज,सेवक पप्पू गाखल, पूर्व पार्षद संजीव त्रेहन,जगदीश कुमार, सीनियर कांग्रेसी नेता ऋषिकेश वर्मा, कांग्रेस सेवा दल प्रधान अखिल सूरी, बावा मोहिंदर सिंह, जगमोहन सिंह जोगा, हरप्रीत सिंह भसीन, जोगिंदर सिंह टीटू अमृतपाल सिंह आनंद, चरनजीत सिंह चड्डा, ईश्वर सिंह, राजा, भारत बत्रा, प्रदीप कुमार चीकू, लवलीन भगत, बलराज बद्धन, ओम प्रकाश मक्कड़, सिमरजीत सिंह, लाली जर्मन, भूषण अग्रवाल भुषी, सोनू, काला, एडवोकेट मुकुल गुप्ता, कोच दविंदर कुमार, राजन कुमार, शमशेर सिंह ढींडसा, कुणाल जायसवाल आदि उपस्थित हुए, जिन्होंने जालंधर कैंट मीडिया संगठन को वर्षगांठ पर बधाई दी।

छावनी स्थित पैलेस में रखे गए कार्यक्रम में एसोसिएशन की ओर से आए हुए सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया गया। वर्षगांठ की रस्म अदा करते हुए आए हुए अतिथियों की उपस्थिति में केक काटने की रस्म अदा की गई और सभी के साथ मिलकर 2026 के आई कार्ड जारी किए गए। इस मौके पर डा. बीएस जोहल, सोनू ढेसी, डा. विजय कुमार ने एसोसिएशन को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज के सभी कार्यों में सर्वप्रथम मीडिया का अहम रोल है। समाज को जागरूक करना व हर प्रकार की सच्ची खबर से लोगों को जोड़ने के लिए पत्रकारों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। दुनिया का चौथा स्तंभ माने जाने वाला मीडिया जगत प्रशंसा का पात्र है।

















