
महिलाओं के आकर्षिक पहनावे ने पंजाबी सभ्याचार को लगाये चार चाँद , पंजाबी गीतों की धुंनो पर डाला गिदद्दा
जालंधर, एच एस चावला। जालंधर के स्थानीय होटल में महिलाओं द्वारा तीज के त्यौहार के उपलक्ष्य में “मुटियारां तीज दीयां” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सोनिया बाहरी व जसरूप शेरगिल ने विशेष रूप से शिरकत की।
इस कार्यक्रम में बड़ी तादाद में महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाओं ने अलग अलग प्रकार की गेम्स का लुत्फ़ उठाया। पंजाबी सूट के साथ साथ बालों में प्रांदी आदि लगा कर कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं के आकर्षिक पहनावे ने जहां पंजाबी सभ्याचार को चार चाँद लगा दिये वहीं पंजाबी गीतों की धुंनो पर नाच व गिदद्दा डाल कर कार्यक्रम का खूबसूरत माहौल बनाते हुए खूब आनंद लिया।
इस मौके पर संजीवा थमन, काजल राणा, मेघा भल्ला, नीतू बब्बर, डॉ. मीनल बुद्धिराजा, ज्योति लूथरा आदि मौजूद थी।
















