
जालंधर कैंट, एच एस चावला/सैवी चावला। जालंधर कैंट में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े हर्षोल्लास व श्रद्धा भावना से मनाया गया। इस पावन अवसर पर कैंट क्षेत्र में स्थित श्री सनातन धर्म तुलसी महावीर मंदिर, श्री सनातन धर्म शिव मंदिर, श्री रामा मंदिर, मंदिर श्री बजरंग भवन, बड़ा मंदिर सहित अन्य मंदिरों को रंग बिरंगी लाईटों व फूलों से सजाया गया।


इस मौके मंदिरों में भजन संकीर्तन किया गया, जिस दौरान भक्तजनों ने श्री कृष्ण जी के भजनों पर झूमते व नाचते हुए माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर नगर वासीयों द्वारा लड्डू गोपाल के रूप में सजा कर लाए गए नन्हें मुन्हें बच्चों ने सबका मन मोह लिया।


इस पावन अवसर पर भक्तजनों ने मंदिरों में प्रभु चरणों में नतमस्तक होकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया और पटाखे व आतिशबाजी चलाकर खुशी का इज़हार किया। आरती उपरांत सभी भक्तजनों में प्रसाद वितरण किया गया, जिसे श्रद्धा सहित ग्रहण करके भक्तजनों ने प्रभु का तह दिल से शुकराना किया।
इस मौके किरण बांसल, मैडम सुदेश, सुदेश शर्मा, नीलम वर्मा, रजनी वर्मा, बलजीत कौर, सिम्मी सभरवाल, निशा शर्मा, सोनिया, बिन्नी, आस्था, सोनिया बांसल, मंजू, पूनम, जगदीप कौर, सोनिया, सुमन, तम्मना, बर्खा राजपूत, सरिता पांडे, सुधा पांडे, सीमा अग्रवाल, कनिका अग्रवाल, हेमा राजपूत, अंजू राजपूत, संतोष पांडे, मनजीत पांडे, मनोज शर्मा, जगमोहन सिंह जोगा, दीपक गुप्ता, प्रतीक गुप्ता, मनीष बांसल, राजन कालरा, राकेश पेंटर, राकेश राजपूत, सुरेश काका, राजेश राजू, जगदीश काका आदि आदि उपस्थित थे।
















