
जालंधर कैंट, एच एस चावला। कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर छावनी की साधारण बैठक बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर सुनील कुमार सोल (सेना मेडल) की अध्यक्षता में बोर्ड कार्यालय में हुई, जिसमें कैंटोनमेंट बोर्ड के उपाध्यक्ष पुनीत भारती शुक्ला (सिविल मैंबर) व बोर्ड के सेक्रेटरी सी.ई.ओ. रामस्वरूप विशेष रूप में उपस्थित हुए। बैठक में सिविल मैंबर पुनीत भारती शुक्ला ने जहां सिविल अस्पताल में कई तरह के ब्लड टेस्ट सी.आर.पी क्वानटेटिव आर ए क्वानटेटिव ₹70 में, hba1c ₹150 में, सिविल हॉस्पिटल जालंधर छावनी में सरकारी कंपनी आईएमपीसीएल से 184437 की आयुर्वेदिक दवाइयां खरीद कर लोगों को लाभ देने का मुद्दा पास किया, वहीं सिविल मैंबर द्वारा 15. 09. 2022 को मोहल्ला नंबर 30 में स्थित भगवान बाल्मिक मंदिर जो की कैंटोनमेंट बोर्ड के जीएलआर रिकॉर्ड में स्वीपर टेंपल के नाम को महर्षि वाल्मीकि मंदिर करने का मुद्दा पास किया था जो कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा कुछ स्पेलिंग की त्रुटि के कारण लंबित पड़ा था, उसे द्वारा संशोधन कर पास किया गया
व बोर्ड अधिकारियों से इसे तुरंत भगवान वाल्मिक मंदिर का नाम देकर जीएलआर में एंट्री कर आगे से मोहल्ला 30 में जब भी कोई पत्राचार या कोई भी कागजी कार्रवाई हो तो उसमें महर्षि वाल्मीकि मंदिर का एड्रेस लिखा जाना चाहिए।
पुनीत भारती शुक्ला ने कहा एक तरफ भारत के प्रधानमंत्री आयोध्या में एयरपोर्ट का नाम भगवान वाल्मीकि महाराज के नाम पर रख रहे हैं वही छावनी के रिकॉर्ड में भगवान महर्षि वाल्मीकि के मंदिर को स्वीपर मंदिर लिखा जाना ठेस पहुंचाता है। श्री शुक्ला ने इस कार्य के लिए उचित कदम उठाने के लिए नवयुवक वाल्मीकि सभा के प्रधान का भी धन्यवाद किया।
इसके साथ साथ छावनी में सब्जी मंडी व रामा मंडी चौक पर सुलभ शौचालय की पुनीत शुक्ला की मांग भी पास हो गई, मिलिट्री एरिया में कूड़ा उठाने के लिए कूड़ा उठाने के लिए एक वाहन 71 लाख 6016 रुपए में जैम पोर्टल के माध्यम से खरीद पास की गई। छावनी की कैंटोनमेंट बोर्ड के स्कूलों का टीचिंग स्टाफ की नियुक्ति को 14.2024 से 31.03. 2026 तक मिलिट्री कंजर्वेंसी सफाई कर्मचारियों के कॉन्ट्रैक्ट को ईशा सिक्योरिटी गार्ड भोपाल की कंपनी को 30 जून तक बढ़ाया गया।
कैंटोनमेंट बोर्ड के पेंशनर द्वारा फैमिली पेंशनर्स के डियर नैस रिलीफ को 4% बढ़कर 40% से 50% 1.1 .2024 के केंद्र सरकार निर्देश को पास किया गया, वहीं छावनी के सिविल अस्पताल में हड्डियों के डॉक्टर सप्ताह में दो बार आंखों के डॉक्टर सप्ताह में दो बार व बच्चों के स्पेशलिस्ट सप्ताह में तीन बार, दो-दो घंटे के लिए आते हैं उनके वेतन को ₹15000 प्रति माह किया गया, वहीं पिछले समय में सीईओ कैंटोनमेंट बोर्ड की फेक आईडी व फोटो लगाकर कैंटोनमेंट बोर्ड के एक अधिकारी से धोखाधड़ी के मामले के बाद बैठक में सभी विभागों के हेड को कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा एक सिंबा मोबाइल खरीद कर देने की बात हुई ताकि किसी तरह की कोई साइबर क्राइम की घटना को रोका जा सके क्योंकि इन लोगों के मोबाइल पीएसपीसीएल, ई छावनी व विभाग के अन्य कार्यों से जुड़े हुए हैं।
इसके अलावा बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर सुनील कुमार सोल ने छावनी में बिना लाइसेंस वकई नियमों का उल्लंघन कर चर्च रोड पर खोले ठेके को तुरंत तीन दिन का समय देकर बंद करने के मुद्दे को पास करवाया, वहीं बोर्ड अध्यक्ष ने पुनीत शुक्ला से छावनी में पॉलिथीन की रोकथाम व छावनी में कुछ इक्का-दुक्का स्थान पर पशुओं की वजह से सफाई व लोगों को आ रही परेशानियों में सहयोग देने व विभाग से तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में सुपरिटेंडेंट राजेश अटवाल, दर्शन लाल, श्याम सुंदर, बलदेव कुमार आदि अधिकारी मौजूद थे।
















