ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

केजरीवाल की जालंधर फेरी ने बदला चुनावी माहौल , विरोधियों के हौंसले हुए पस्त – गुरचरन सिंह चन्नी

कहा – “आप” को लोगों का मिल रहा है भरपूर समर्थन, पवन टीनू भारी बहुमत से होंगे विजयी

जालंधर, (PRIME INDIAN NEWS) :- आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो श्री अरविंद केजरीवाल की जालंधर फेरी ने चुनावी माहौल बदल कर रख दिया है, जिसे देखकर विरोधियों के हौंसले पस्त हो चुके हैं क्योंकि बीते दिन अरविंद केजरीवाल द्वारा पवन कुमार टीनू के हक में किये गये रोड शो के बाद आम आदमी पार्टी को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है, जिसके चलते “आप” उम्मीदवार पवन कुमार टीनू भारी बहुमत से विजयी होंगे। इन शब्दों का प्रगटावा आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता स. गुरचरन सिंह चन्नी ने PRIME INDIAN NEWS के प्रतिनिधि से बातचीत करते हुए किया।

गुरचरन सिंह चन्नी ने कहा कि चुनाव की घोषणा होने के बाद PM मोदी ने श्री अरविंद केजरीवाल को जेल भेज दिया क्योंकि उन्हें डर था कि केजरीवाल अगर देशभर में प्रचार करेंगे तो भाजपा को बहुत बड़ा नुकसान होगा। लेकिन अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब में किये गए प्रचार के दौरान उनके बुलंद हौंसले व भारी जोश देखकर विरोधीयों के मनसूबों पर पानी फिर गया है।

गुरचरन सिंह चन्नी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा देश में तानाशाही फैला रखी है। अगर इस बार ये जीत गए तो देश के लोकतंत्र और संविधान को खत्म कर देंगे। वहीं अमित शाह पंजाब के लोगों को धमकी देकर गए हैं कि 4 जून को राज्य सरकार बर्खास्त कर देंगे और मुख्यमंत्री भगवंत मान को हटा देंगे। इसका जवाब पंजाब वासी 1 जून को आम आदमी पार्टी के हक में अपना मतदान करके दे देंगे।

गुरचरन सिंह चन्नी ने जालंधर वासियों से अपील करते हुए कहा कि वह आम आदमी पार्टी को अपना कीमती वोट देकर पवन कुमार टीनू को भारी बहुमत से विजयी बनाएं। क्योंकि भाजपा और अकाली दल को वोट करने का मतलब अपना वोट बर्बाद करना है। उन्होंने कहा कि किसी अन्य पार्टी को भी वोट देने से आपको कोई फायदा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी अगले 3 साल तक आम आदमी पार्टी की सरकार है और आप लोग पवन कुमार टीनू को जिता कर दिल्ली संसद भवन में भेजें जो पंजाब की आवाज बन कर केंद्र सरकार से अपने हक के सभी मुद्दों को सुलझाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button