
जालंधर कैंट, सैवी चावला/रमन जिंदल। “करने वाले श्याम करवाने वाले श्याम” सेवा समिति की ओर से आने वाली 22 मई को “जमघट म्हारे श्याम की” पहला श्री श्याम महोत्सव बड़े हर्षोल्लाम से गगन पैलेस में मनाया जा रहा है, जिसमें हिमांशु वत्स (जालन्धर) और अनिल शर्मा (कलकत्ता) एवम् संजय मित्तल जी (कलकता) द्वारा बानार के भजनों का गुणगान किया जाएगा।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए कमल अग्रवाल ने बताया कि इस उपलक्ष्य में श्री बड़ा मन्दिर एवं दाना मंडी बाला जी महाराज के चरणों मे बाबा का कार्ड रिलीज करके बाबा के जमघट की तैयारी का आगाज किया गया।उन्होंने बताया कि बाबा जी का दरबार गुजरात के कारीगरों द्वारा तैयार किया जायेगा, जिसमें मुकुट, मोरछड़ी व गुंबद देखने योग्य होंगे। सभी श्याम भक्तों से प्रार्थना है कि इस अवसर पर आकर बाबा जी का आर्शीवाद लें और भजनों का आनंद लें।
कमल अग्रवाल ने बताया कि 21 मई को बाबा जी की भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बाबा जी के निशान व अखंड ज्योति खाटू श्याम से लाये जाएंगे। जिस भी भक्त ने निशान लेकर यात्रा में शामिल होना हो, वह समिति के किसी भी सदस्य से संपर्क कर सकता है। सभी श्याम भक्तों से विनती है कि इस अवसर पर आकर बाबा जी का आर्शीवाद लें और भजनों का आनंद लें।
इस मौके कमल अग्रवाल, संजीव सहगल, दीपक सहगल, बॉबी सचदेवा, गुनदीप सिंक लाम्बा, कुणाल गर्ग, कुमार जैन, गौरव मित्तल, दक्ष जिंदल हिमांशु खोसला, करन गर्ग, अनुजा शर्मा, पंकज शर्मा, आशू मित्तल, दलीप कुमार, संजय सूरी, गगन अग्रवाल, राजन करीर, करन अरोड़ा, शिव दुग्गल, आकाश गुप्ता, राकेश कोछड़, निशांत गोयल, सागर, साहिल वर्मा, सार्थक छाबड़ा, संतोष आयरन, ओम मित्तल, हिमांशु वत्स आदि मौजूद दे।
















