ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

ईमानदारी अभी ज़िंदा है, जसप्रीत सिंह राजा ने सड़क पर मिला पर्स वापस लौटाया, बांसल परिवार ने किया धन्यवाद

पर्स में था हज़ारों का Vivo कंपनी का मोबाईल, करीब 10000/- रुपये नकद तथा जरूरी कागजात

जालंधर, एच एस चावला। जालंधर कैंट में एक और ईमानदारी की मिसाल देखने को मिली है, जहां एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ इंडिया, डिस्ट्रिक्ट जालंधर के प्रधान जसप्रीत सिंह राजा सपुत्र हरजीत सिंह पप्पू वासी मोहल्ला नंम्बर 3 , जालंधर कैंट ने सड़क पर मिले पर्स को उसके मालिक को वापिस लौटा दिया।

इस बारे में जानकारी देते हुए राजा ने बताया कि आज सुबह उन्हें कैंट में Five Star Juice Corner के पास सड़क पर गिरा हुआ एक लेडीज पर्स मिला, जिसमें Vivo Company का मोबाईल फोन, तकरीबन 10,000/- रुपये नकद तथा कुछ जरूरी दस्तावेज थे। पर्स उठाकर वह घर आ गया। तभी उसी मोबाईल पर काल आ गई और मैंने उन्हें अपने घर का पता बता दिया।

जिसके बाद कैंट के ही मोहल्ला नंम्बर 1 के रहने वाले अनूप बांसल परिवार के सदस्य उनके घर पहुंच गए और उन्हें सारा कुछ सौंप दिया। अनूप बांसल ने बताया कि ये पर्स उनकी पुत्रवधू का है जो सुबह घर के पास ही गिर गया था, जिसे राजा ने उन्हें लौटा दिया है। बांसल परिवार ने राजा की इस ईमानदारी की सराहना करते हुए उसका तहदिल से धन्यवाद किया। राजा द्वारा पेश की गई इस ईमानदारी की मिसाल की कैंट क्षेत्र में खूब प्रसंशा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button