
PRIME INDIAN NEWS✒️H S CHAWLA
डोंकी लगाकर भारत से अमेरिका घुसे लोगों को ट्रंप सरकार ने अमेरिका से सैकड़ों भारतीयों को डिपोर्ट कर वापस भेज दिया है। इस कार्रवाई के तहत सैन एंटोनियो से यूएस आर्मी का एक विमान C-17 डिपोर्ट हुए 205 भारतीय नागरिकों को लेकर आ रहा है, जो अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। गौरतलब है कि यूनाइटेड स्टेट अमेरिका (यूएस) में राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अवैध तरीके से रह रहे लोगों पर कार्रवाई शुरू कर दी है, जिसके तहत अमेरिका से डिपोर्ट होकर आ रहे 205 भारतीय लोगों का विमान बुधवार सुबह श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट अमृतसर पर लैंड करेगा। इस संबंधी जिला प्रशासन की ओर से इन सभी भारतीय को डिटेन किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार इन 205 भारतीयों को अभी कुछ दिन पहले ही अमेरिका की पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया गया था। अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद सभी लोगों की इमीग्रेशन जांच होगी और संदेह है कि इनमें बहुत सारे ऐसे भी लोग हो सकते है, जिनके खिलाफ पंजाब के विभिन्न शहरों में अपराधिक मामले दर्ज हैं। ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बता दें कि जितने भी लोगों को अब अमेरिका की ओर से वापिस भेजा जा रहा है। वह सभी एजेंटों के जरिये डौंकी लगवाकर जाते हैं। ऐसे में एजेंट प्रति व्यक्ति 35 से 40 लाख रुपये लेते हैं। इन सभी लोगों को मैक्सिको, पनामा आदि के जंगलों के जरिये अमेरिका में गैर-कानूनी तरीके से प्रवेश करवाया जाता है। यहां तक बहुत सारे ऐसे भी लोग होते हैं जो अमेरिका तक पहुंच ही नहीं पाते और जंगलों में भूख-प्यास के मारे दम तोड़ देते हैं।
डिपोर्ट हुए लोगों के नाम ओर पते आएं सामने


अमेरिका में अवैध तरीके से घुसे भारतीयों में से 205 आज भारत पहुंच रहे हैं। अमेरिकी सेना का विमान C-17 अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड होगा। वहीं यात्रियों की सूची सामने आई है, Jalandhar- 4, Amritsar- 5, Gurdaspur- 1, Taran Taran- 1, Kapurthala- 6, Hoshiarpur- 2, Ludhiana- 2, SBS Nagar- 2, Patiala- 4, Sangrur- 1, SAS Nagar- 1 और Fatehgarh Sahib- 1 सहित कुल 30 पंजाबी यात्री शामिल है। सूचना के मुताबिक अमेरिका से आ रहे विमान में 11 क्रू मेंबर और 45 अमेरिकी अधिकारी भी साथ में होंगे, जो 205 भारतीयों को अमृतसर एयरपोर्ट पर उतारकर लौट जाएंगे।
इसमें पंजाब के 30, गुजरात के 33, यूपी के 3, हरियाणा के 33, चंडीगढ़ के 2, महाराष्ट्र के 3 लोगों सहित 104 भारतीय लोग मौजूद होंगे। पहले विमान के सुबह 8 बजे पहुंचने की सूचना थी, पर अब यह दोपहर एक बजे पहुंचेगा और साढ़े 4 बजे वापस रवाना होगा। एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां इसे लेकर पूरी तरह से सतर्क हैं।
















