Latestਦੁਨੀਆਂਦੇਸ਼ਪੰਜਾਬ

अब कूड़े से भरे पॉलिथीन चोरस्तों पर फेंकने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कारवाई, साथ ही कटेगा चालान – CEO कुंवर ओमपाल सिंह

कैंट वासी कूड़े से भरे पॉलिथीन रोज़ाना घर घर आने वाले सफ़ाई कर्मचारियों को ही दें – एडवोकेट मनीषा जैन

कैंट वासी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बनाये रखने में कैंटोनमेंट बोर्ड प्रशासन का साथ दें – सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला

जालंधर कैंट, एच एस चावला। जालंधर कैंट क्षेत्र में सुबह होते ही हर चौंक पर कूड़े से भरे पॉलिथीन फेंक दिये जाते हैं जोकि बड़े बड़े ढेरों के रूप में देखे जा सकते हैं। इसका सब से बड़े नुकसान क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं, खास कर गाय, बैल व कुत्तों को हो रहा है और इन सबको भी सुबह शाम बड़ी तादाद में इन कूड़े के ढेरों पर मुँह मारते हुए देखा जा सकता है और जब ये बेजुबान भूखे होने के कारण इस पॉलीथीन को भी अपने अंदर निगल जाते हैं तो वह कैंसर तक बन जाता है।

सोशल मीडिया पर भी कई बार देखने में आया है कि इसी पॉलीथीन को निगल जाने के कारण कई जानवरों के पेट तक फट गए हैं और बड़े बड़े जख्म हो जाते हैं जोकि चिकित्सकों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद ठीक हो पाते हैं और कई जानवर तो लाईलाज बीमारी का शिकार हो जाते हैं जोकि उपचार के चलते अपने प्राण त्याग देते हैं।

इस सबंधी जब PRIME INDIAN NEWS के प्रतिनिधि ने कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर के CEO कुंवर ओमपाल सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि बोर्ड के सफाई कर्मचारी अपनी पूरी लगन व मेहनत से रोज़ाना कैंट क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बनाये रखने में अपनी ड्यूटी में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ते, जिसके लिए बोर्ड प्रशासन द्वारा उन्हें बड़ी व छोटी गाड़ियां मुहैया करवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि वैसे तो भारत सरकार द्वारा पॉलीथीन बैन है लेकिन इसके बावजूद अगर कैंट वासी पॉलीथीन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो वह उसमें कूड़ा करकट डालकर बोर्ड द्वारा दिये गये डस्टबिन में रखें और सुबह आपके घर तक आने वाले सफाई कर्मचारी को दे दें। उन्होंने कहा कि अगर ये सब ऐसे ही चलता रहा तो शीघ्र ही बोर्ड प्रशासन द्वारा चोरस्तों पर कूड़ा करकट भरे पॉलीथीन फेंकने वालों के चालान काटने की प्रतिक्रिया शुरू कर दी जाएगी और साथ में बनती कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।

जब इस बारे में जालंधर कैंट की समाज सेविका एडवोकेट मनीषा जैन से बातचीत की गई तो उन्होंने कैंट वासियों से अपील करते हुए कहा कि हम सभी को कूड़े से भरे पॉलीथीन कैंटोनमेंट बोर्ड प्रशासन की ओर से प्रत्येक घर को मुहैया करवाये गये डस्टबिनो में रखने चाहिए और रोज़ाना घर घर आने वाले सफाई कर्मचारियों को ही देने चाहिए। इससे न तो चोरस्तों पर गंदगी नहीं फैलेगी और न बेजुबान जानवरों को कोई नुकसान पहुंचेगा।

इसी सबंध में जब कैंटोनमेंट बोर्ड के सिविल सदस्य श्री पुनीत भारती शुक्ला जी से सवालात किये गये तो उन्होंने कहा कि कैंटोनमेंट बोर्ड प्रशासन द्वारा रोज़ाना घर घर से कूड़ा उठाने वाले गाड़ियाँ आती हैं और उनके साथ लगे सफाई कर्मचारी हर घर से कूड़ा करकट आदि लेकर जाते हैं लेकिन इसके बावजूद भी अगर सुबह शाम सड़कों व गली मोहल्लों के चोरस्तों पर कूड़े से भरे पॉलीथीन मिलना बड़े दुर्भाग्य की बात है। उनके कहा कि वैसे तो हम गाय को गऊ माता के रूप में मानते हुए पेड़ा, गुड़, फ़ल, चारा आदि खिलाते हैं तो फिर ये गऊ माता कूड़े से भरे पॉलीथीन क्यूँ अपने अंदर निगले, जिससे कि वह बीमारी का शिकार हो जाये, इस बारे में कैंट वासियों का जागरूक होना अति आवश्यक है। श्री शुक्ला ने कहा कि कैंट वासी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बनाये रखने में कैंटोनमेंट बोर्ड प्रशासन का साथ दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button