ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂ

अंर्तराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा करवाया गया विश्व का बड़ा सम्मेलन सफलता पूर्वक हुआ सम्पन – राज कुमार मित्तल/महेश गुप्ता/बुदिश अग्रवाल

PRIME INDIAN NEWS✍️H S CHAWLA

अंर्तराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा 12 जून को खाटू धाम राजस्थान में करवाया गया विश्व का बड़ा सम्मेलन सफलता पूर्वक सम्पन हुआ। दो दिवसीय इस सम्मेलन में देश-विदेश के विभिन्न स्थानों से करीब 400 से अधिक परिवार शामिल हुए। सर्वप्रथम पूर्ण विधिपूर्वक भगवान खाटू श्याम जी की पूजा अर्चना की गई। आरती उपरांत खाटू श्याम जी एवं अग्रसेन जी महाराज को सवा मनी प्रशाद का भोग लगाया गया, जिसे सभी ने श्रद्धा सहित ग्रहण किया।

सम्मेलन में संबोधित करते हुए सभा के अध्यक्ष श्री राजकुमार मित्तल, पंजाब इकाई के प्रधान श्री महेश गुप्ता व पंजाब प्रभारी श्री बुद्धीश अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन भगवान श्री कृष्ण की प्रधान नगरी मथुरा की टीम के प्रधान अजय कांत गर्ग द्वारा मथुरा (यू पी) एवं मथुरा महानगर जिला इकाई के सह‌योग से करवाया गया। इस सम्मेलन में अग्रवाल समाज द्वारा 37 अग्र विभूतियों, UPSC में चयनित होकर आए लगभग 25 के करीब बच्चों व उनके परिवारों तथा श्रेष्ठ समाज सेवियों को सम्मानित किया गया।

राज कुमार मित्तल, महेश गुप्ता व बुद्धीश अग्रवाल ने सम्मेलन में उपस्थित सभी अग्रवाल समाज के परिवारों का धन्यवाद करते हुए कहा कि ये सम्मेलन एक ऐसी यादगार के तौर पर जाना जाएगा, जिसमें अग्रवाल समाज के आपसी मेल जोल व भाईचारे की मिसाल देखने को मिली, यही नहीं ऐसे कार्यक्रमों में सम्मिलित होने से अपने कारोबार की वृद्धि व परिवारिक संबंध भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में हमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए ता जो हमारी आने वाली पीढ़ियों को भी अग्रवाल समाज के इतिहास के बारे में पता चल सके।

इस अवसर पर राज कुमार मित्तल, महेश गुप्ता, बुदिश अग्रवाल, सुरेश चंद्र अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, भूषण अग्रवाल, निशा अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, जतिन गोयल, हरित गुप्ता, हर्ष गुप्ता, शुभम अग्रवाल, मुकुल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के गणमान्य व्यक्ति अपने परिवारिक सदस्यों सहित मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button