ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

जालंधर के युवक की दुबई में हत्या, गुरुद्वारा से लौटते वक्त हुई वारदात, तड़प-तड़प कर मौके पर ही तोड़ा दम

जालंधर, (PRIME INDIAN NEWS) :- जालंधर के 34 वर्षीय युवक की दुबई में हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान पंकज डौल पुत्र बलविदंर के तौर पर हुई जो जालंधर कैट के साथ लगते गांव जमशेर खास का निवासी था।

मिली जानकारी के मुताबिक पंकज डौल रविवार को दुबई के अलकोज में स्थित एक गुरुद्वारा से माथा टेक कर वापस लौट रहा था। इस दौरान कुछ पगड़ीधारी युवकों का पंकज के साथ मामूली विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि उक्त युवकों ने पंकज पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए थे। खून से लथपथ पंकज क्राइम सीन पर तड़फता रहा और कुछ देर बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

वहीं, पीछे आ रहे पंकज के साथियों ने उक्त आरोपियों को रोकने की कोशिश की, मगर आरोपी वहां से फरार हो गए थे। जिसके बाद जांच के लिए मौके पर अलकोज सिटी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी थी।

कुछ देर बाद पुलिस ने उक्त हत्यारों को सिटी से गिरफ्तार कर लिया गया। पकंज के छोटे भाई गोपी ने बताया कि पंकज करीब 13 साल पहले दुबई गया था। वह एक निजी कंपनी में बातौर फोरमैन काम करता था। हर साल में एक बार वह छुट्टी के लिए पंजाब आता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button