ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

पंजाब में आवारा कुत्तों का आतंक : घर से सैर के लिए निकली महिला पर खुंखार आवारा कुत्तों ने किया हमला, मौत

गुरदासपुर, (PRIME INDIAN NEWS) :- पंजाब में आवारा कुत्तों का आतंक बरकरार है, जिसके चलते आज गुरुवार को गुरदासपुर के अंतर्गत आते गांव किशनपुर में खुंखार आवारा कुत्तों के झुंड ने एक विवाहित महिला को नोच-नोच कर मार डाला, जो कुछ दिनों से अपने मायके आई हुई थी। जब वह सुबह करीब 5 बजे अपने मायके से सैर करने के लिए निकली तो जागोवाल बेट के श्मशान बैठे खूंखार आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हरजीत कौर के तौर पर हुई है।

मृतक हरजीत कौर के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी की शादी खोजाकीपुर गांव में हरजिंदर सिंह से हुई है, जो छत्तीसगढ़ में BSF में तैनात है और उनका एक 8 साल और दूसरा 4 साल का बेटा है। वह कुछ दिनों के लिए अपने पैतृक परिवार से मिलने के लिए किशनपुर आई थी। आज सुबह वह करीब 5 बजे घर से सैर करने के लिए निकली थी, जो काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो हमने उसकी तलाश शुरू की। जब हम गांव जागोवाल बेट के श्मशानघाट में पहुंचे तो हमारी बेटी हरजीत कौर मृत पड़ी थी और उसके शव से कुछ दूरी पर खूंखार आवारा कुत्तों का झुंड बैठा था।

मृतक हरजीत कौर के परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि इन खूंखार आवारा कुत्तों से का पुख्ता इंतजाम किया जाए ताकि कोई और इनका शिकार न बन सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button