
मुख्यमंत्री के परिवार ने बालाजी मंदिर में माथा टेका
जालंधर, एच एस चावला। मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान की पत्नी डाॅ. गुरप्रीत कौर, बहन मनप्रीत कौर, बेटी नियामत कौर व लोकसभा उम्मीदवार पवन कुमार टीनू ने शहर के प्रसिद्ध श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर में माथा टेका। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा और उनके साथियों ने उन्हें सम्मानित किया।
डॉ. गुरप्रीत कौर ने रमन अरोड़ा की प्रशंसा की, जो मंदिर के मुख्य सेवादार के रूप में भी कार्यरत हैं। उन्होंने पवन टीनू की जीत का दावा करते हुए कहा कि पार्टी पंजाब के सामान्य परिवारों के मेहनती और ईमानदार लोगों को एक मंच पर इकट्ठा कर रही है ताकि जरूरतमंद पंजाबी लोगों की सेवा में कोई कमी न रह जाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने मतदाताओं का विश्वास कभी कम नहीं होने देगी।
















