
युवाओ को अधिक से अधिक वोटिंग के लिए किया जाए प्रेरित , वोटर जागरूकता के लिए सोशल मीडिया का उचित प्रयोग करने का न्योता
70 प्रतिशत से अधिक वोटिंग लक्ष्य हासिल करने के लिए स्वीप प्रोग्राम अधीन अधिक से अधिक हो जागरूकता गतिविधियां
जालंधर, एच एस चावला। जिला चुनाव अधिकारी डा. हिमांशु अग्रवाल ने चुनाव अधिकारियों को आदेश दिए कि जिला प्रशासन लोक सभा चुनाव दौरान प्रत्येक नागरिक को बिना परेशानी के वोट डालने की सुविधा देने के लिए पाबंद है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव-2024 को उचित ढंग से करवाने के लिए सभी प्रबंध यकीनी बनाए जाए।
उन्होंने लोकसभा चुनाव-2024 के निष्पक्ष, पारदर्शी ढंग से करवाने के लिए प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 85 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए वोटिंग के उचित प्रबंध किए जाए ताकि उन्हें वोट करने में कोई परेशानी न हो।
जिला चुनाव अधिकारी डा. हिमांशु अग्रवाल ने चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव आयोग ने निर्देशों अनुसार लोक सभा चुनाव 70 फीसदी वोटिंग लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिले में पिछली चुनाव दौरान जहां कम पोलिंग हुई थी वहां अधिक से अधिक स्वीप गतिविधियां करवायी जाए ताकि लोगों को नैतिक वोटिंग प्रक्रिया के प्रति जागरूक कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बहुमूल्य योगदान देने के लिए जागरूकता गतिविधियां करवाई जाए।
उन्होंने कहा कि युवाओ को अधिक से अधिक वोटिंग के लिए प्रेरित किया जाए।बता दे कि जालंधर में 18 से 19 साल के 40 हजार वोटर है।
डिप्टी कमिश्नर ने जिले के सभी शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों को लोकसभा चुनाव के दौरान अधिक से अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को मतदान के अधिकार के महत्व की जानकारी देकर मतदान के अधिकार का प्रयोग करने का भी प्रण दिलाया जाए।
उन्होंने कहा कि बीएलओ, स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं, सैल्प सहायता समूहों, नेहरू युवा केन्द्रों, सामाजिक सेवा संगठनों आदि के सहयोग से विशेष जागरूकता अभियान भी करवाए जाए।
जिला चुनाव अधिकारी ने जिले के सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों और अन्य अधिकारियों को विशेष आवश्यकता वाले व्यक्तियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्हीलचेयर और रैंप आदि के प्रबंध करने के भी किए जाए साथ ही पीने वाले पानी और सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
इसके अलावा विशेष आवश्यकता वाले व्यक्तियों के लिए प्रत्येक पोलिंग बूथ पर रैंप और व्हीलचेयर का प्रबंध किया जाए। इस दौरान अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी मेजर अमित महाजन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह एवं विभिन्न स्कूल-कालेजों के प्रिंसीपल एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।
















