
कैट के अंतर्गत पड़ते क्षेत्रों के मंदिरों, डेरों तथा अन्य धार्मिक स्थानों के आयोजकों को किया गया सम्मानित
जालंधर कैट, एच एस चावला। श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के निमित विश्व हिंदू परिषद महानगर जालंधर की ओर से जालंधर कैंट के श्री सनातन धर्म स्त्री वेदान्त मंडल सभा के प्रांगण में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 22 जनवरी को श्री अयोध्या जी में चल रहे प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम दौरान सैनिक नगर (जालंधर कैट) के अंतर्गत पड़ते क्षेत्रों के मंदिरों, डेरों तथा अन्य – धार्मिक स्थानों में करवाए गए समागमों के आयोजकों को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महानगर विभाग प्रचारक नवदीप जी, महानगर संघ चालक विजय गुलाटी, अश्वनी महानगर कार्यवाह, अशोक डढवाल महानगर सह कार्यवाह, विश्व हिंदू परिषद के महानगर संचालक अशोक गुप्ता, विभाग मंत्री विश्व हिंदू परिषद योगेश धीर, प्रमोद गुप्ता महानगर प्रमुख, इंदरजीत झा महानगर प्रचार प्रमुख, राजवीर ठाकुर बजरंग दल, अनिल कुमार शुभम बजरंग दल, अभिमन्यु घई बजरंग दल, सभी गणमान्य हस्तियों ने मुख्य रूप से शिरकत की व कार्यक्रम करने वाली संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान जालंधर कैंट तथा आस-पास के मंदिरों, धार्मिक संस्थाओं तथा सामाजिक संस्थाओं, श्री सनातन धर्म बजरंग भवन मंदिर, श्री बड़ा मंदिर, छोटा मंदिर अनाज मंडी, भगवान वाल्मीकि मंदिर, भगवान रविदास मंदिर, श्री गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, महिला स्त्री सभा, रविदास मंदिर संसारपुर, श्याम मित्र मंडल, श्याम बाबा मंडल, श्री सनातन धर्म रामा मंदिर, श्री रामलीला कमेटी जालंधर छावनी, श्री राम बाग प्रबंधक कमेटी, श्री सनातन धर्म तुलसी महावीर मंदिर, शिव मंदिर मोहल्ला नंबर 27 के मुख्य प्रबंधकों ने भारी तदाद में संगत सहित उपस्थित होकर अपनी हाजिरी लगवाई, जिन्हें माननीय अतिथियों तथा कार्यक्रम के आयोजकों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस मौके विश्व हिंदू परिषद के प्रचारक नवदीप ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने धर्म के प्रति अपने संस्कारों के अपने देश व समाज के प्रति सजग रहना चाहिए। विश्व हिंदू परिषद के सह मंत्री एवं समाज सेवक अश्वनी गर्ग ने कहा कि प्रभु श्री राम का मंदिर तो अयोध्या में बन गया है परंतु राम राज्य तभी स्थापित होगा जब समाज से अमीरी, गरीबी, जात-पात रंगभेद समाप्त होगा। मंच का संचालन कीर्ति भूषण मेहता द्वारा किया गया। इस दौरान सारा इलाका प्रभु श्रीराम के जयघोषों से गूंज उठा। समारोह की समाप्ति उपरांत आयोजकों द्वारा सभी रामभक्तों के लिए दोपहर के प्रीति भोज की भी व्यवस्था की गई।
गौरतलब है कि इस धार्मिक समारोह को सफल बनाने हेतु विश्व हिंदू परिषद के महानगर विशेष संपर्क प्रमुख व समाज सेवक महेश गुप्ता, भाजपा नेता संजय कालरा, ओम प्रकाश मक्कड़ तथा सह मंत्री विश्व हिंदू परिषद अश्वनी गर्ग ने अहम भूमिका निभाई तथा उनके साथ शुभम कुमार, ओम प्रकाश कन्नोजिया, जगमोहन वर्मा, मंजीत पांडे, संजीव त्रेहन, जोगिंदर सिंह टक्कर, हरविंदर पप्पू, मोहित शर्मा, राहुल अग्रवाल, ब्रिज गुप्ता, मनु अग्ग्रवाल, संजीव गर्ग, शुभम अग्रवाल, कुमार जैन, विकास जैन, अनूप जैन, अंकुर गोयल, हैप्पी कनिष्क अग्रवाल, चेतन अग्रवाल, अदिश गर्ग, दिनेश अग्रवाल सहित कैंट वासियों ने भी अपना पूर्ण सहयोग दिया।
















