
जालंधर कैंट, एच एस चावला। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में “गुरुद्वारा श्री गुरु शिव नारायण स्वामी जी” के प्रधान एवं समाज सेवक श्री कमल कुमार वैश के परिवार की ओर से मोहल्ला न. 2 व 3 के मध्य एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें स्वादिष्ट व्यंजन बनाए गये। सर्वप्रथम वैश् परिवार द्वारा श्री स्वामी शिव नारायण जी की पूजा अर्चना की गई, आरती उपरांत प्रभु को लंगर का भोग लगाया गया, उपरांत नगर वासियों को लंगर वितरण करने के लिए स्टाल लगाए गए। समस्त परिवारिक सदस्यों ने बड़ी निम्रता सहित सेवा करते हुए लंगर वितरण किया, जिसे भक्तजनों ने बड़ी श्रद्धा भावना के साथ लंगर ग्रहण किया।

इस अवसर पर “गुरुद्वारा श्री गुरु शिव नारायण स्वामी जी” के प्रधान एवं समाज सेवक श्री कमल कुमार वैश ने बताया कि भगवान भोलेनाथ जी की कृपा से उनके परिवार की ओर से हर साल भंडारे का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि जब तक शिव शंकर भोलेनाथ की कृपा रहेगी, तब तक लगातार उनके परिवार की ओर से ये सेवा जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि ये सेवा करके हम सब परिवारिक सदस्य अपने आप को भाग्यशाली मानते हैं, प्रभु कृपा सदैव बनी रहे।

इस मौके राकेश कुमार, राकेश पेंटर, शिव कुमार काला, विनोद कुमार बोबी, विशाल वैश, सिदार्थ वैश्, पवन वैश्, शिव कुमार वैश्, विक्की वैश्, कुक्का कश्यप, दीपक कश्यप, बिल्लू तोपखाना, कविता वैश्, प्रियंका वैश्, तुलसी वैश्, शगुन वैश्, सिमरन वैश्, निशा वैश्, ममता वैश्, रजनी वैश् आदि उपस्थित थे।
















