
कई धार्मिक, समाजिक, राजनीतिक व गणमान्य हस्तियों ने की शिरकत, देशवासियों व नगरवासियों को दशहरा पर्व की दी शुभकामनाएं
जालंधर कैंट, सैवी चावला/रमन जिंदल। श्री रामलीला कमेटी जालंधर कैंट की ओर से दशहरा ग्राऊंड में विजयदशमी महोत्सव बड़ी श्रद्धा भावना व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर राज्यसभा मैंबर अशोक मित्तल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की, वहीं पंजाब कांग्रेस के प्रधान एवं विधायक स. परगट सिंह, आम आदमी पार्टी कैंट हलका इंचार्ज दीपक बाली, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, AAP नेता काकू आहलूवालिया, पंजाब एग्रो के चेयरमैन मंगल सिंह बासी, AAP नेता राजविंदर कौर थियाड़ा, शिरोमणि अकाली दल कैंट हल्का इंचार्ज हरजाप सिंह संघा, AAP नेता रणतेज सिंह पवार, समाज सेवक महेश गुप्ता, कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह पप्पू, भाजपा जिला प्रधान अशोक सरीन, प्रोफैसर अनूप वत्स, डॉक्टर शालिनी पाल व AAP नेता सागर जॉर्ज आदि विशेष तौर पर हाजिर हुए, जिनका श्री रामलीला कमेटी के प्रधान राजेंद्र बांसल (पप्पन) व समस्त पदाधिकारीयों द्वारा स्वागत किया गया।
सभी अतिथियों ने समस्त देशवासियों के साथ साथ नगरवासियों को भी “बदी पर नेकी की जीत” विजयदशमी महोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
दशहरा ग्राऊंड में हर वर्ष की भांति भारी तादाद में नगरवासियों ने शामिल होकर इस भव्य समारोह का पूर्ण रूप में आनंद उठाया।



पुलिस प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से दशहरा पर्व मनाने हेतु पूर्ण तौर पर सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध किया गया था।इसके साथ साथ श्री रामलीला कमेटी की ओर से “आशु थापर बॉडीगार्ड टीम” को प्रवेश द्वारों से लेकर ग्राउंड स्टेजों तक की जिम्मेवारी सौंपी गई थी, जिसे उनकी टीम ने बखूबी निभाया।



दशहरा ग्राऊंड में रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था, जिसमें देश के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां पेश की गई, जिसका लोगों ने खूब आंनद उठाया। इसके साथ साथ राम, लक्ष्मण, हनुमान व उनकी वानर सेना तथा रावण, कुंभकर्ण, मेघनाथ व उनकी सेना के युद्व दृश्य को देख कर लोग आकर्षित हो उठे, यही नहीं लंका दहन, कुंभकर्ण, मेघनाथ व रावण के पुतलों के दहन के उपरांत भव्य आतिशबाजी का नजारा भी देखने योग्य था।

विजयदशमी महोत्सव के शुभ अवसर पर नगर की कई धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों के साथ साथ हज़ारों की संख्या में नगरवासी भी उपस्थित हुए, जोकि आपस में मिलजुल कर दशहरा पर्व का आनंद ले रहे थे, जिसके चलते हर तरफ का खुशीयों भरा माहौल दिखाई दे रहा था।
समारोह की समाप्ति उपरांत श्री राम प्रभु जी का विजयी रथ नगर परिक्रमा करते हुए कमेटी के प्रधान श्री राजिंदर बांसल (पप्पन) के ग्रह दाना मंडी में पहुँचा, जहां उनके परिवार सहित नगरवासियों ने भी उनकी आरती करके भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके नगरवासियों के लिए प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया, जिसे सभी भक्तजनों ने बड़ी श्रद्धा भावना के साथ ग्रहण किया। मंच का संचालन श्रीमती मनीषा जैन ने बखूबी निभाया।

श्री रामलीला कमेटी के प्रधान श्री राजेन्द्र कुमार बांसल ने कमेटी के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम कमेटी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री कनिष्क गुप्ता, श्री रमन मित्तल व श्री श्रवण अग्रवाल, चेयरमैन श्री पुनीत भारती शुक्ला व श्री शिवम शर्मा, सीनीयर उप-प्रधान श्री चेतन गर्ग, कैशियर श्री बृज गुप्ता व श्री राहुल गर्ग (माटी), महासचिव श्री अनूप जैन, पी.आर.ओ. श्री अमित जैन, श्री मोहित शर्मा, श्री सौरभ बांसल, श्री अनूप बांसल, श्री शुभम (बाबू), श्री मधु सूदन शर्मा, मनदीप कौर जॉइंट कमिश्नर, सतीश गुप्ता, प्रोफेसर तरलोक अग्रवाल, प्रदुम्न मित्तल, जगमोहन वर्मा, अश्विनी गर्ग, ओम प्रकाश मक्कड़, चेतन अग्रवाल के सहयोग से ही संभव हो पाया है, जिसके लिए मैं सदैव उनका ऋणी रहूँगा। उन्होंने समस्त नगर वासियों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने इस महान कार्य में बढ़चढ़ कर अपना बहुमूल्य सहयोग देकर प्रभु श्री राम जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।


प्रधान राजिंदर बांसल (पप्पन) ने समस्त पत्रकारों की सराहना करते हुए कहा कि मैं श्री रामलीला कमेटी की ओर से सभी प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से आए हुए पत्रकार भाइयों का भी धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने इस कार्यक्रम को बहुत ही अच्छे तरीके से कवरेज करके देश-विदेश तक पहुंचाया है।
इस मौके पर मंदिर श्री बजरंग भवन के प्रधान भूषण अग्रवाल भूषी, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के पूर्व प्रधान जोगिंदर सिंह टक्कर, नवयुवक वाल्मीकि सभा के प्रधान भारत बत्रा, दशहरा ग्राउंड मार्किट के चेयरमैन लक्की हंस व प्रधान राजेश नाहर, मोहित शर्मा, दविंदर शर्मा, रिंकू जैन, मुकुल गुप्ता, प्रदीप कुमार, प्रतीक गुप्ता, दीपक गुप्ता, अश्विनी गर्ग, जगमोहन वर्मा, संजय कालड़ा, ओम प्रकाश मक्कड़, मनजीत पांडे, पंडित सत्य नारायण भारद्वाज, प्रोफेसर तरलोक अग्रवाल, अमृतपाल सिंह लवली, हरप्रीत सिंह भसीन, जगमोहन सिंह खैहरा, सुमित धीर काका, चेतन अग्रवाल, हन्नी शर्मा, हरपिंदर सिंह हैपी आदि उपस्थित थे।















