
छावनी निवासीयों से भी मांगा सहयोग, चौंक पर कूड़ा करकट न फैंकने की अपील की
जालंधर कैंट, सैवी चावला/रमन जिंदल। “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर के अंतर्गत आते मोहल्ला नंबर 26, 27, 30 व 31 के मध्य चौंक पर युवाओं संतोष पांडे, मन्नू सहोता, रिंकू सहोता, बाऊ वैद, तन्नू वैद, लाडी सरवटे, गौतम सरवटे, राजन घई, वरुन सरवटे आदि ने खुद सफाई की।

कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर के अधिकारी, सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने इस महान कार्य के लिए सभी युवाओं की सराहना की। उन्होंने सभी युवाओं का धन्यवाद करते हुए उन्होंने छावनी निवासियों से भी सहयोग मांगते हुए अपील की कि वह इस स्वच्छ अभियान का हिस्सा बनें और चौंक पर कूड़ा करकट न फैंकें।
इस मौके तुलसी महावीर मंदिर के पंडित संतोष कुमार तथा नवयुवक वाल्मीकि सभा के मीडिया इंचार्ज गौतम सरवटे ने कहा कि इस स्वच्छ अभियान में प्रत्येक छावनी निवासी को बढ़चढ़ कर अपना अपना सहयोग देना चाहिए क्योंकि सफाई रखने से जहां वातावरण शुद्ध रहता है और लोग निरोगी जीवन जी सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मोहल्ला निवासी अगर “स्वच्छता ही सेवा” को अपना लक्ष्य मान लें तो हमारा जालंधर कैंट इस बार भी भारत का नंबर-1 कैंट घोषित हो सकता है।
















