ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

श्री रामलीला कमेटी द्वारा बड़े हर्षोउल्लास से किया गया श्री हनुमंत ध्वजारोहण, नगरवासियों सहित धार्मिक, समाजिक व राजनीतिक हस्तियों ने की शिरकत

जालंधर कैंट, सैवी चावला/रमन जिंदल। जालंधर कैंट में रामलीला व दशहरा पर्व की तैयारियां बड़े उत्साह पूर्वक की जा रही हैं। इसी उपलक्ष्य में 25 सितंबर 2026 दिन शुक्रवार को श्री रामलीला कमेटी (रजि.) जालंधर छावनी द्वारा बड़े हर्षोउल्लास से श्री हनुमंत ध्वजारोहण किया गया। इस पावन अवसर पर मोहल्ला नंबर 11 में स्थित दाना मंडी में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

इस भव्य समारोह में विशेष रूप से राज्यसभा मैंबर अशोक मित्तल, सीईओ कुंवर ओमपाल सिंह, सिविल सदस्य पुनीत शुक्ला, ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढ़ी IPS, (Retd. IGP), आम आदमी पार्टी, जालंधर कैंट हल्का इंचार्ज राजविंदर कौर थिआड़ा, भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़, भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, शिरोमणि अकाली दल जालंधर कैंट हल्का इंचार्ज हरजाप सिंह संघा सहित की गणमान्य हस्तियों ने शिरकत की, जिनका कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया।

इस पावन अवसर पर सर्वप्रथम पंडित श्री सत्यनारायण भारद्वाज जी द्वारा पूर्ण विधि पूर्वक पूजा अर्चना की गई। उपरांत सभी ने एक साथ मिलकर ध्वजारोहण की रस्म अदा की। इस मौके स्कूल के बच्चों द्वारा मंच पर पेश किए गए भजन, नृत्य व नाटिका ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मंच का संचालन एडवोकेट मनीषा जैन ने बखूबी निभाया, जिनके द्वारा बोले गये मधुर शब्दों से समारोह को चार चांद लग गए। समारोह की समाप्ति उपरांत स्वादिष्ट व्यंजनों के लंगर का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर कमेटी के प्रधान श्री राजेन्द्र कुमार बांसल, मैनेजिंग डायरेक्टर श्री कनिष्क गुप्ता, श्री रमन मित्तल व श्री श्रवण अग्रवाल, चेयरमैन श्री पुनीत भारती शुक्ला व श्री शिवम शर्मा, सीनीयर उप-प्रधान श्री चेतन गर्ग, कैशियर श्री बृज गुप्ता व श्री राहुल गर्ग (माटी), महासचिव श्री अनूप जैन, पी.आर.ओ. श्री अमित जैन, श्री मोहित शर्मा, श्री सौरभ बांसल, श्री अनूप बांसल, श्री शुभम (बाबू), श्री मधु सूदन शर्मा, मनदीप कौर जॉइंट कमिश्नर, सतीश गुप्ता, प्रोफेसर तरलोक अग्रवाल, प्रदुम्न मित्तल, जगमोहन वर्मा, अश्विनी गर्ग, ओम प्रकाश मक्कड़, चेतन अग्रवाल सहित भारी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button