
चेयरमैन ने उद्योगपतियों/व्यापारियों को वन टाईम सेंटलमेंट योजना का लाभ उठाने को कहा
जालंधर, एच एस चावला। पंजाब राज्य व्यापारी आयोग के चेयरमैन अनिल ठाकुर ने उद्योगपतियों और व्यापारियों को पंजाब सरकार द्वारा जारी वन टाइम सेटलमेंट (ओ.टी.एय) नीति का अधिक से अधिक लाभ उठाने को कहा क्योंकि इस नीति के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2024 है। चेयरमैन ने जिला प्रशासकीय परिसर में प्रमुख उद्योगपतियों/व्यापारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की और पंजाब सरकार से उद्योग समर्थक नीतियां बनाने में सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि वन टाइम सेटलमेंट नीति के तहत कोई भी वैट एवं सी.एस.टी.एक करोड रुपये की बकाया राशि को 50 प्रतिशत या 100 प्रतिशत छूट के लिए आवेदन कर सकते है। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब सरकार द्वारा उद्योग समर्थक नीतियां बनाने के लिए आयोग के माध्यम से व्यापारिक संस्थानों से विचार और फीडबैक लेकर उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे है।
इस अवसर पर उन्होंने बैठक में उपस्थित उद्योगपतियों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों एवं शिकायतों को सुना तथा आश्वासन दिया कि इनके प्रभावी समाधान हेतु संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए जाएगे।
इस मौके पर पंजाब स्टेट कंटेनर एंड वेयरहाउसिंग कारपोरेशन की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाडा, सदस्य डा. अनिल भारद्वाज, इंद्रवंश चड्डा और हरिंदरपाल सिंह भी मौजूद थे। इससे पहले स्टेट जी.एस.टी चेयरमैन के जालंधर पहुंचने पर विभाग के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।























































