
जालंधर कैंट, सैवी चावला/रमन जिंदल। सावन के पवित्र मास के उपलक्ष्य में श्री राम बाग मंदिर दीपनगर व श्री महाकाल सेवा समिति जालंधर कैंट द्वारा संयुक्त रूप से महाकाल की दूसरी सवारी बैंड बाजों व ढोल नगाड़ों के साथ बड़ी श्रद्धा भावना व हर्षोल्लास से निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में नगरवासियों ने नतमस्तक होकर भगवान भोलेनाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।


महाकाल की सवारी श्री राम बाग मंदिर दीपनगर से प्रारंभ होकर कैंट क्षेत्र में परिक्रमा करते हुए वापिस श्री राम बाग मंदिर दीपनगर में पहुंच कर संपन्न हुई। नगर वासियों ने महाकाल की सवारी पर पुष्पवर्षा की। सारे नगर का माहौल “हर हर महादेव” के जयघोषों की गूँज से भक्तिमय हो गया। इस पावन अवसर पर भक्तजनों द्वारा अनेकों प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के लंगर स्टाल लगाये गये।

इस मौके प्रमुख सेवादार और ऑर्गनाइज़र “श्री सावन भादो सवारी” कनिष्क अग्रवाल (कन्नू) और प्रथम अग्रवाल, सेवादार मुनीश मक्कड़, तिनकु, रमन मित्तल, रोहित जैन, राहुल अग्रवाल, हर्षित अब्बी, प्रतीक गुप्ता, दीपक गुप्ता, मोहित शर्मा, राहुल गर्ग, मुकुल गर्ग, मानव सिंगला, हरसिमरन सिंह, शुभम् शर्मा (तन्नु), चेतन गर्ग,
दीपक शर्मा, बहादर सिंह, बिट्टू शिवदास, संजीव कुमार अग्रवाल, तेजस अग्रवाल, सुरिंदर सिंह मिन्हास, पुजारी अंकित शर्मा सहित बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।
















