ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

CM भगवंत मान ने 11 खिलाड़ियों को PPS व PCS पदों पर किया नियुक्त, सभी खिलाड़ियों ने तहदिल से किया धन्यवाद

चंडीगढ़, (PRIME INDIAN NEWS) :- मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान ने उन 11 खिलाड़ियों को PPS और PCS के पदों पर नियुक्त किया है, जिन्होंने 40 सालों बाद हाँकी के क्षेत्र में देश के लिए कांस्य पदक जीता और क्रिकेट और शॉट पुट्ट के क्षेत्र में नाम कमाया है।

CM भगवंत मान ने इसे ऐतिहासिक मौका बताते हुए अपनी सरकारी रिहायश में नये बने आडीटोरियम का उद्घाटन करते हुए एक समागम का आयोजन किया, जिसमें इन 11 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल होने के बावजूद पहले लोग हॉकी की खेल प्रति उदासीन थे लेकिन अब राज्य सरकार ने देश और राज्य में इस खेल की पुरानी शान बहाल कर दी है।

इस मौके CM भगवंत मान ने कहा कि आज हॉकी के 9, क्रिकेट के एक और शॉट पुट्ट के एक खिलाड़ी समेत 11 खिलाड़ियों को PCS और PPS की भर्ती के लिए नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिन खिलाड़ियों को PPS नियुक्त किया गया है, उनमें हरमनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, वरुण कुमार, शमशेर सिंह और दिलप्रीत सिंह (हॉकी से) और हरमनप्रीत कौर (क्रिकेट) और तेजिन्दर तूर ( शॉट पुट्ट) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 4 हॉकी खिलाड़ियों रुपिन्दरपाल सिंह, सिमरनजीत सिंह, हार्दिक सिंह और गुरजंट सिंह को PCS नियुक्त किया गया है।

CM भगवंत मान ने कहा कि पंजाब को न सिर्फ़ देश का अन्नदाता होने का मान हासिल है, बल्कि यह देश में प्रसिद्ध खिलाड़ी भी पैदा करता है। उन्होंने कहा कि समय- समय पर राज्य के खिलाड़ियों ने अलग- अलग मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर कर देश का नाम रौशन किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि नामवर खिलाड़ियों को यह नौकरियाँ देने से इन नौकरियों की प्रतिष्ठता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले सभी 100 प्रतिशत खिलाड़ियों को नौकरियाँ देने के लिए वचनबद्ध है।

CM भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार लौगों को विश्व स्तरीय सहूलतों देकर राज्य में खेल सभ्याचार की प्रफुल्लित करने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को विश्व स्त्रीय ग्राउंड और अन्य बुनियादी ढांचा मुहैया करवाने के इलावा मुकाबलों की तैयारी के लिए वित्तीय सहायता दी जा रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों मुकाबलों में अच्छी कारगुज़ीरी दिखानें में मदद मिलेगी। इस मौके PPS व PCS नियुक्त हुए सभी खिलाड़ियों ने कि CM भगवंत मान का तहदिल से धन्यवाद किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button