ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

न्यू चिंतपूर्णी क्लब की और से 27वां वार्षिक भंडारा 15 अगस्त से 20 अगस्त तक, सोनू ढेसी ने झंडे की रस्म अदा की

जालंधर कैंट, सैवी चावला/रमन जिंदल। आज न्यू चिंतपूर्णी क्लब, जालंधर कैंट की और से 27वें वार्षिक भंडारे के उपलक्ष्य में मोहल्ला नंबर 15 व 16 के मध्य एक धार्मिक समागम का आयोजन किया गया, जिसमें सीनियर कांग्रेस नेता स. गुरप्रीत सिंह सोनू ढेसी ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी हाज़री लगवाते हुए नतमस्तक होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

सर्वप्रथम पंडित जी ने पूर्ण विधिपूर्वक पूजा अर्चना की, उपरांत मुख्य अतिथि सोनू ढेसी ने माता रानी के झंडे की रस्म अदा की। इस पावन अवसरपर क्लब के प्रधान श्री कमल अटवाल, पूर्व पार्षद श्री संजीव त्रेहन, श्री अनूप बांसल, श्री विजय कुमार भारद्वाज (मिंटू), खेम चंद, निखिल वधवा आदि उपस्थित रहे। इस पावन अवसर पर कंजक पूजन करके सभी ने कंजकों का आशीर्वाद लिया।  उपरांत सभी भक्तजनों व नगर वासियों को प्रशाद वितरण किया गया।

इस मौके मुख्य अतिथि सोनू ढेसी ने संबोधन करते हुए कहा कि न्यू चिंतपूर्णी क्लब, जालंधर कैंट के सभी सदस्यों व क्षेत्र के माँ भक्तों को दिल से नमन करता हूँ कि जो सावन के मेले में 27वां वार्षिक विशाल भंडारा लगाने जा रहे हैं और मुझे खुशी है कि क्लब के सदस्य हर वर्ष इस महान कार्य में मुझे आमंत्रित करके मान-सम्मान देते हैं। माता रानी सबकी मनोकामना पूर्ण करे व हरेक के घर परिवार में खुशियाँ प्रदान करे।

इस मौके श्री विजय कुमार भारद्वाज (मिंटू) ने बताया कि  न्यू चिंतपूर्णी क्लब, जालंधर कैंट की और से ये 27वां वार्षिक विशाल भंडारा, मुबारकपुर फौजी दा ढाबा पर 15 अगस्त से 20 अगस्त तक लगाया जा रहा है, जिसमें अनेकों प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन माँ भगवती के भक्तों के लिए उपलब्ध होंगे और भक्तजन इसे ग्रहण करके अति प्रसन्न होंगे। जय माता दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button