
जालंधर कैंट, सैवी चावला/रमन जिंदल। बच्चों का उज्वल भविष्य बनाने के उद्देश्य को लेकर आज तोपखाना बाज़ार के नंदरानी परिवार और डायमंड स्पोर्ट्स बॉक्सिंग अकैडमी की तरफ़ से समाज सेवक एवं DSBA के चेयरमैन संजय कुमार की माता, स्वर्गीय श्रीमती रानी देवी जी की याद में एक बॉक्सिंग इवेंट का आयोजन किया गया, जिसमें DSBA के बॉक्सर्स के लिए नंदरानी परिवार की तरफ़ से बॉक्सिंग ग्लोव्स, वाटर बॉटल्स, रिफ्रेशमेंट और 5000/- रुपये भेंट किए गए।

इस मौके पर कोच तरुण गोयल व JBA के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री वरुण कोहली ने नंदरानी परिवार द्वारा किए इस महान कार्य की सरहाना करते हुए, इसे समाज के प्रति प्रेरणादायक कदम बताया।
DSBA के चेयरमैन संजय कुमार ने जालंधर बॉक्सिंग एसोसिएशन के नव निर्वाचित प्रधान श्री वरुण कोहली जी को दोषाला व फूलों के बुके भेंटकर सन्मानित किया। इस मौके पर शर्मा जी, मनोज जी, बरखा कनोजिया, श्यरेठा, सक्षम और कोच मोंटू आदि उपस्थित थे।
















