Latestਦੁਨੀਆਂਦੇਸ਼ਪੰਜਾਬ

CIA STAFF जालंधर ग्रामीण द्वारा नशा तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 100 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी गिरफ्तार

जालंधर, एच एस चावला। स. हरविंदर सिंह विरक, पी.पी.एस., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जालंधर ग्रामीण के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों एवं समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत CIA STAFF जालंधर ग्रामीण ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है।
यह कार्रवाई विनीत आहलावत, आई.पी.एस., पुलिस कप्तान (जांच), जालंधर ग्रामीण तथा लखविंदर सिंह, पी.पी.एस., उप पुलिस कप्तान (जांच), जालंधर ग्रामीण की निगरानी में की गई।

स. हरविंदर सिंह विरक, पी.पी.एस., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जालंधर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 21 जुलाई 2026 को सी.आई.ए. स्टाफ की टीम, जिसकी अगुवाई इंस्पेक्टर पुष्प बाली तथा सब-इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह कर रहे थे, थाना पतारा क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। गश्त के दौरान जब पुलिस पार्टी गांव जोहल के निकट जालंधर–होशियारपुर हाईवे पर पहुंची तो एक युवक बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाले काले रंग के हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल के पास खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन पुलिस पार्टी ने उसका कुछ दूरी तक पीछा कर उसे काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहित पुत्र रामा, निवासी मोहल्ला संतोखपुर, गुरुद्वारा बावली साहिब के निकट, फिल्लौर, जिला जालंधर के रूप में हुई है।

मोटरसाइकिल की तलाशी के दौरान उसकी टूलकिट में छिपाकर रखी गई 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।इस संबंध में थाना पतारा, जिला जालंधर ग्रामीण में एफ.आई.आर. नंबर 69 दिनांक 21.07.2026 के तहत धारा 21(बी), 61 एवं 85 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि बारहवीं कक्षा पास करने के बाद वह फिल्लौर स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। जल्दी पैसा कमाने के लालच में वह कथित रूप से गांव तलवंडी, लुधियाना से हेरोइन लाकर फिल्लौर, पतारा तथा जालंधर जिले के अन्य क्षेत्रों में सप्लाई करने लगा।

आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाएगा, ताकि बरामद हेरोइन के स्रोत, इसकी सप्लाई चेन तथा इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा सके। पुलिस द्वारा आरोपी के आगे एवं पीछे के सभी लिंक की जांच की जा रही है। नशा तस्करी से अर्जित किसी भी संपत्ति के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

जालंधर ग्रामीण पुलिस नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा नशा तस्करी के नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button