ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

रोटरी क्लब ऑफ जालंधर की आशीर्वाद मीटिंग श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न, बड़ी संख्या में क्लब सदस्यों ने की शिरकत

क्लब अध्यक्ष रोटेरियन महेश गुप्ता ने सभी वरिष्ठ रोटेरियंस एवं क्लब सदस्यों का किया आभार व्यक्त

कहा- नई टीम समाज सेवा, मानवीय कल्याण एवं रोटरी के आदर्शों के अनुरूप पूरे समर्पण और निष्ठा से करेगी कार्य

जालंधर, एच एस चावला। रोटरी क्लब ऑफ जालंधर की नई कार्यकारिणी के लिए पारंपरिक आशीर्वाद मीटिंग स्थानीय होटल में श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। कार्यक्रम में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की साध्वी बहनों ने अपने प्रेरणादायक प्रवचनों एवं मधुर भजनों के माध्यम से उपस्थित रोटेरियंस को आध्यात्मिक संदेश दिया तथा नई टीम को आशीर्वाद स्वरूप शुभकामनाएं प्रदान कीं।

संस्थान की ओर से साध्वी गरिमा भारती जी जी ने आध्यात्मिक प्रवचन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर उनके साथ साध्वी किरण भारती, साध्वी पूर्णिमा भारती, साध्वी  जगदीशा भारती, साध्वी भगवती भारती,साध्वी सर्वेषा भारती, साध्वी रेनू भारती साध्वी पल्लवी भारती और स्वामी सज्जनानन्द जी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि रोटरी का प्रत्येक नया सत्र 1 जुलाई से प्रारंभ होता है। इसी परंपरा के अनुरूप प्रत्येक वर्ष नई कार्यकारिणी के कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत आशीर्वाद मीटिंग आयोजित की जाती है, जिसके बाद वर्षभर की नियमित सेवा गतिविधियों एवं बैठकों का शुभारंभ होता है। यह परंपरा कई वर्षों से निरंतर निभाई जा रही है।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन महेश गुप्ता, क्लब सचिव रोटेरियन सतीश मदान तथा उनकी पूरी टीम को दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान की गईं। बड़ी संख्या में उपस्थित क्लब सदस्यों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा आध्यात्मिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण का आनंद लिया।

अपने संबोधन में क्लब अध्यक्ष रोटेरियन महेश गुप्ता ने सभी वरिष्ठ रोटेरियंस एवं क्लब सदस्यों द्वारा उन पर और उनकी टीम पर व्यक्त किए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नई टीम क्लब की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए समाज सेवा, मानवीय कल्याण एवं रोटरी के आदर्शों के अनुरूप पूरे समर्पण और निष्ठा से कार्य करेगी।

कार्यक्रम में रोटेरियन पीडीजी एस. बी. हंस, रोटेरियन पीडीजी सुरेंद्र सेठ, रोटेरियन पीडीजी मनमोहन सिंह सचदेवा, रोटेरियन पीडीजी पवन गुप्ता, रोटेरियन पीडीजी बृजेश सिंगल, रोटेरियन सुभाष सोद, रोटेरियन के. सी. गुप्ता, रोटेरियन बृज गुप्ता, रोटेरियन एस. के. बंसल, रोटेरियन प्रभपाल पन्नू, रोटेरियन सुखविंदर सिंह, रोटेरियन इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट धन्या नायर, रोटेरियन नितेश गोयल, रोटेरियन सुमित गोयल, रोटेरियन दीपक बॉल, रोटेरियन डॉ. सुकांत वर्मा, रोटेरियन डॉ. विजय ओबराय, रोटेरियन चेतन बख्शी (कैशियर) सहित क्लब के सभी रोटेरियंस एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सभी के सुख, समृद्धि एवं सफल रोटरी वर्ष की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button