ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

विश्व योग दिवस के पावन अवसर पर आइए, योग के माध्यम से स्वस्थ, संतुलित और आनंदमय जीवन की ओर बढ़ें – Rtn. महेश गुप्ता

जालंधर कैंट, एच एस चावला। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जालंधर छावनी के जवाहर गार्डन, कंपनी बाग में पिछले तीन दिनों से भव्य योग शिविर का सफल आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष योग शिविर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा पूज्य स्वामी अश्विनी जी, स्वामी सज्ञानंद जी, श्री अप्रिया भारती जी, श्री सुकदेव जी एवं उनकी समर्पित टीम के मार्गदर्शन में, कैंटोनमेंट बोर्ड प्रशासन के सहयोग से आयोजित किया गया है।

इस सबंधी Rtn. महेश गुप्ता ने सभी इलाका निवासियों से विनम्र अनुरोध किया है कि इस विशेष अवसर पर अपने परिवार एवं मित्रों के साथ बढ़-चढ़कर भाग लें। योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और इसके शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों का भरपूर अनुभव करें।

गौरतलब है कि इस योग शिविर का कल 21 जून को तृतीय एवं अंतिम दिवस है। इस अवसर पर रोटरी क्लब जालंधर 3070 के आने वाले अध्यक्ष महेश गुप्ता, जनरल सेक्रेटरी कमल गुप्ता तथा रोटरी क्लब के अन्य सदस्य, योग शिविर के सफल आयोजन में योगदान देने वाली दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की पूरी टीम एवं कैंटोनमेंट बोर्ड प्रशासन की टीम को सम्मानित करेंगे।

क्यों बनें इस योग शिविर का हिस्सा?

*शारीरिक स्वास्थ्य एवं ऊर्जा में वृद्धि
*मानसिक शांति और तनाव से मुक्ति
*आध्यात्मिक उन्नति एवं सकारात्मक जीवन दृष्टि
*अनुभवी मार्गदर्शकों से योग का अभ्यास
*सामूहिक योग के प्रेरणादायक वातावरण का अनुभव

आइए, आज ही संकल्प लें – योग अपनाएं, स्वास्थ्य पाएं और सुखी, समृद्ध एवं संतुलित जीवन की ओर एक सशक्त कदम बढ़ाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button