ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂ

अरविंद केजरीवाल एक बार फिर ईडी के सामने नहीं हुए पेश, आम आदमी पार्टी ने ईडी के समन को बताया गैरकानूनी

कहा – PM मोदी का मकसद अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके दिल्ली की सरकार गिराना है,जो हम कदापि नहीं होने देंगे

दिल्ली, (PRIME INDIAN NEWS) :- आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर ईडी के सामने पेश नहीं हुए. आम आदमी पार्टी ने ईडी के समन को गैरकानूनी बताते हुए कहा है कि वह कानूनी रूप से सही समन की तामील करेंगे, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा है कि पीएम मोदी का मकसद अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके दिल्ली की सरकार गिराना चाहते हैं जो हम कदापि नहीं होने देंगे।

इससे पहले सीएम केजरीवाल चौथे समन पर भी ईडी के सामने हाजिर नहीं हुए थे। तब उन्होंने कहा था कि “ईडी ने मुझै चौथा नोटिस भेजा है, जिसमें कहा है कि आप 18 या 19 जनवरी में से किसी भी तारीख को आ जाइए। उन्होंने कहा कि ईडी द्वारा भेजे गए चारों नोटिस कानून की नजर में गैरकानूनी और अर्मान्य हैं, ईडी द्वारा पहले जब भी इस तरह के नॉन स्पेसिफिक जनरल नोटिस भेजे गए, जिन्हें कोर्ट ने निरस्त करते हुए उसे गैरकानूनी व अमान्य करार दिया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि यह नोटिस क्यों गैरकानूनी हैं, इस संबंध में मैं कई बार ईडी को लिख चुका हूं, लेकिन ईडी द्वारा इसका कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह नोटिस राजनीतिक षड्यंत्र के तहत भेजे जा रहे हैं तथाकथित आबकारी मामले की जांच पिछले दो साल से चल रही है, इन दो सालों में इनको कुछ भी नहीं मिला। उन्होंने कहा कि कई कोर्ट भी इनसे कई बार सवाल पूछ चुकी हैं कि कितने पैसों की रिकवरी हुई, क्या कहीं कोई सोना, जमीन के कागजात मिले या कहीं पैसे की रिकवरी हुई. लेकिन, इनको कहीं कुछ नहीं मिला है, लोगों को मार-मार कर व डरा धमका कर झूठे बयान लिए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button