ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए – अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर

आम लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करने पर दिया जोर

रोड एजेंसियों को पैदल चलने वाले यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित बनाने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश

जालंधर, एच एस चावला। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर ने आज जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान अधिकारियों को ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाने के निर्देश दिए।

यहां जिला प्रशासकीय कम्प्लेक्स में बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि सड़क नियमों का पालन सुनिश्चित बनाने के लिए अंडर एज ड्राइविंग, ओवरलोडिंग, ओवर हाइट वाहनों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाए। साथ ही उन्होंने आम लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने पर भी जोर दिया।

उन्होंने पब्लिक ट्रांसपोर्ट, खासकर ऑटो रिक्शों में ओवरलोडिंग को रोकने के लिए विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए और अधिक प्रभावी कदम उठाने को कहा।

ब्लैक स्पॉट्स को ठीक करने के लिए की जा रही कार्रवाई का जायजा लेते हुए उन्होंने एस.डी.एम. को पुलिस विभाग और संबंधित रोड एजेंसी के साथ संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होंने नगर निगम जालंधर, पीडब्ल्यूडी और मंडी बोर्ड को निर्देश दिए कि सड़कों पर पैदल चलने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए उचित उपाय किए जाएं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किए जा सकने वाले कार्यों की विस्तृत योजना तैयार करके पेश की जाए, ताकि उस पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा सके।

बैठक में उन्होंने सड़कों से अवैध कब्जे हटाने, सड़क किनारे झाड़ियों आदि की कटाई, टूटी सड़कों की  मुरम्मत, हिट एंड रन के सभी मामलों में एफ.आई.आर. दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी का जायजा लेते हुए इसे सख्ती से लागू करने पर जोर दिया। बैठक के दौरान ट्रैफिक लाइटों, स्पीड ब्रेकर आदि के संबंध में भी चर्चा की गई और सड़क दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार कारणों को दूर करने तथा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित बनाने के लिए किए जा सकने वाले उपायों पर अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

बैठक में सचिव, आर.टी.ए. बलजिंदर सिंह ढिल्लों, ए.टी.ओ. विशाल गोयल के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी और समिति के सदस्य भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button