
“हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” के जयघोषों से गूँज उठा सारा माहौल
जालंधर कैंट, सैवी चावला/रमन जिंदल। जालंधर कैंट में स्थित गगन पैलेस में श्री खाटू श्याम महोत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास व श्रद्धा भावना के साथ किया गया। जिसमें बड़ी तदाद में श्रद्धालुओं सहित शहर के कई गण्यमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने नतमस्तक होकर श्री श्याम बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस पावन अवसर पर अपनी हाजरियां भरने आये भजन मंडलियों के गायकों ने मधुर भजनों और श्री श्याम बाबा जी का गुणगान करते हुए भक्तजनों को प्रभु चरणों से जोड़ा। इस दौरान सारे पंडाल का माहौल भक्तिमय हो गया व “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” के जयघोषों से सारा माहौल गूँज उठा व भक्तजन देर रात तक भक्तिमय भजनों की धुन पर झूमते रहे।

इस पावन अवसर पर प्रबन्धकों द्वारा संगत के लिए लंगर का भी आयोजन किया। प्रबन्धकों द्वारा समाज सेवा और धार्मिक कार्यों में योगदान देने वाली सख्सियतों को सम्मानित भी किया गया।

इस मौके पर विधायक प्रगट सिंह, पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, पूर्व विधायक राजेंद्र बेरी, अकाली नेता हरजाप सिंह संघा, कमल अग्रवाल, आशु मित्तल, कुमार जैन, चेतन गर्ग, कुणाल गर्ग, करण अरोड़ा, पंकज अरोड़ा, हिमांशु खोसला, गुणदीप सिंह लांबा, गगन अग्रवाल सहित भारी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।
















