ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर IED ब्लास्ट के बाद देर रात अमृतसर में आर्मी कैंप पर भी ग्रेनेड अटैक, एजेंसियां मामलों की जांच में जुटी

PRIME INDIAN NEWS✍️H S CHAWLA

जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के सामने मंगलवार रात धमाका हुआ। इसमें इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के इस्तेमाल की बात कही जा रही है। गनीमत रही कि इस धमाके में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इस ब्लास्ट का वीडियो भी सामने आया है। वहीं, अमृतसर आर्मी कैंप पर भी ग्रेनेड फेंका गया।

जालंधर में पीएपी चौक के पास रात 8 बजे के करीब एक्टिवा स्कूटी के पास धमाका हुआ। सूत्रों के मुताबिक, एक युवक पीएपी चौक की ओर से रॉन्ग साइड से पैदल आता दिखा। वह सीधे उस स्थान तक पहुंचा, जहां फुटपाथ पर एक्टिवा खड़ी थी। युवक ने पॅलीथीन में लिपटा पैकेट वहां छोड़ा और बस अड्डे की ओर चला गया। इसके कुछ सेकेंड में धमाका हो गया।

एजेंसियों को आशंका है कि आगे उसका साथी इंतजार कर रहा था और वह किसी वाहन में बैठकर भाग गया। फोरेंसिक टीम को मौके से बम के फटे हिस्से मिले हैं। आज CM भगवंत मान जालंधर आने वाले हैं। उससे पहले यह वारदात हो गई।

एजेंसियां मामलों की जांच में जुट गई है। जालंधर में धमाका जिस एक्टिवा में हुआ वह BSF के पूर्व जवान कश्मीर सिंह की है। उनका इकलौता बेटा गुरप्रीत सिंह कूरियर बॉय का काम करता है। वह रात को एक्टिवा खड़ी कर हेडक्वार्टर के अंदर पार्सल देने गया था। गुरप्रीत को पुलिस ने BSF हेडक्वार्टर में हिरासत में ले लिया है।

वहीं, अमृतसर में भी आर्मी कैंप खासा के बाहर भी रात करीब 11 बजे ग्रेनेड अटैक हुआ। इसे लेकर SSP सोहेल मीर कासिम ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि बाइक पर सवार दो नकाबपोशों ने विस्फोटक को हवा में उछालते हुए आर्मी कैंप की तरफ फेंका। दीवार के साथ लगते ही जोरदार धमाका हुआ।

धमाके से चारदीवारी पर सेना क्षेत्र को कवर करने के लिए लगाई गई टीन शेड ढह गईं। गेट नंबर 6 और 7 के बीच की दीवार को भी थोड़ा नुकसान हुआ है। धमाके की आवाज सुनते ही सैन्य अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button