ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

जालंधर कैंट : पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर युवाओं ने झालपुरी व लड्डू बांट कर खुशी का किया इज़हार

जालंधर कैंट, सैवी चावला/रमन जिंदल। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर जालंधर कैंट के मोहल्ला नंबर 27 में युवाओं ने झालपुरी व लड्डू बांट कर खुशी का इज़हार किया। इस मौके मोहल्ला निवासी संतोष पांडे, लाडी सरवटे, मनजीत पांडे, दीपक, हंसराज, सर्वप्रीत सिंह, विजय, केवल शर्मा, रवि शंकर, गौतम सरवटे, राकेश राजपूत, रोहित मनचदा, मनोज, राजू, संजय भाखड़ी, विक्की, केशव पांडे, पंशुल, नन्नू आदि मौजूद थे।

इस मौके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे दिखने वाले विनोद बत्तरा ने विशेष रूप में शिरकत की। युवाओं ने उनका भरपूर स्वागत करते हुए माता रानी की चुनरी डालकर सम्मानित किया। विनोद बत्रा ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत, प्रतिज्ञा और जनसेवा का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं है, बल्कि लोकतंत्र में जनता की जागरूकता और विश्वास की बड़ी जीत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button