ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

*शिक्षा की रोशनी-जब संकल्प बनता है सहारा* : सारथी वैलफेयर सोसायटी जालंधर कैंट की सोच “पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया”

जालंधर कैंट, सैवी चावला/रमन जिंदल। सारथी वैलफेयर सोसायटी जालंधर कैंट द्वारा एक कदम शिक्षा की ओर बढ़ाते हुए बीते दिन 16.04.2026 को विक्टर मॉडल स्कूल, जालंधर कैंट में जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग, किताबें कपियां और पड़ाई की अन्य सामग्री दी गई ताकि बच्चों की पढ़ाई में किसी तरह की कोई बाधा ना आए।

सोसायटी के प्रधान दिनेश शर्मा ने बताया कि जहां सेवा और संवेदना ने मिलकर शिक्षा के उजियारे को और मजबूत किया है ताकि आर्थिक अभाव उनके सपनों की राह में बाधा न बन सके। उन्होंने कहा कि यह केवल सामग्री वितरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि उन सपनों को संवारने का प्रयास है जो अक्सर संसाधनों की कमी में अधूरे रह जाते हैं।

इस नेक पहल को सराहने के लिए “ITA सोशल वेलफेयर” (ढिलवां) की टीम विशेष रूप से उपस्थित रही। संस्था के चेयरमैन सतविंदर सुनीत, सेक्रेटरी हंस राज और कैशियर जिंदर सर्राओ ने बच्चों को सामग्री वितरित करते हुए “सारथी वैलफेयर सोसाइटी” के प्रयासों की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने का यह प्रयास न केवल सराहनीय है, बल्कि अन्य संगठनों और व्यक्तियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि “सारथी वेलफेयर सोसाइटी” का मुख्य उद्देश्य उन प्रतिभाशाली बच्चों तक शिक्षा की सहायता पहुँचाना है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पाते। “हमारे सदस्य स्वयं इस योग्य हैं कि मिलकर इन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक संसाधन जुटा सकें।

“सारथी वेलफेयर सोसाइटी” के चेयरमैन अमित गोयल ने कहा कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता और सहयोग की यह मिसाल यह दर्शाती है कि यदि संकल्प मजबूत हो, तो संसाधनों की कमी भी रास्ता नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि हमारी सोसाइटी का यह प्रयास न केवल कई बच्चियों के भविष्य को रोशन करेगा, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा संबंधी किसी भी सहायता के लिए जरूरतमंद परिवार संस्था के पदाधिकारियों दिनेश शर्मा व दीपक गर्ग से Mob. No. 98783-80127 तथा 97799-37747 पर संपर्क कर सकते हैं।

स्कूल की प्रिंसिपल ऊषा शर्मा व अध्यापिका शशि गुप्ता ने इस महान कार्य की सराहना करते हुए “सारथी वेलफेयर सोसाइटी” के सभी सदस्यों व “ITA सोशल वेलफेयर” (ढिलवां) की टीम का से धन्यवाद किया।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में सोसायटी के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों, जिनमें अमित गोयल (चेयरमैन), मनीष गोयल (वाइस चेयरमैन), दिनेश शर्मा (प्रधान), मनजीत सिंह (जनरल सेक्रेटरी), दीपक गर्ग (कैशियर), रोहित शर्मा (ज्वाइंट कैशियर), डॉ. संजय (ऑर्गनाइजर सेक्रेटरी), पंडित उमेश और विशाल गिल (एग्जीक्यूटिव मेंबर्स) आदि ने अहम भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button