ਦੁਨੀਆਂਦੇਸ਼ਪੰਜਾਬ

महाशिवरात्रि पर तारों की छांव में मध्यरात्रि को होगा भगवान शिव का विशेष महाभिषेक – महेश गुप्ता

पूर्ण अंधकार में किया जाएगा भगवान शिव का दिव्य अभिषेक, जो अत्यंत अलौकिक और दर्शनीय होगा

जालंधर कैंट, एच एस चावला/सैवी चावला। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री राधा वृंदेश जू मंदिर, भगत सिंह कॉलोनी, जालंधर में 15 फरवरी को एक अद्भुत एवं दिव्य महाभिषेक का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह पावन धार्मिक अनुष्ठान रात्रि 9 बजे से प्रातः 6 बजे तक चलेगा, जबकि भगवान शिव का विशेष महाभिषेक मध्यरात्रि 12 बजे पूर्ण विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जाएगा। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की आराधना कर पुण्य लाभप्राप्त करेंगे।

समाज सेवक महेश गुप्ता ने बताया कि यह महाभिषेक सामान्य तरीके से नहीं होता, बल्कि वेदों में वर्णित परंपरा के अनुसार तारों की छांव में ही संपन्न किया जाता है। संस्था द्वारा धर्म का पूर्ण पालन करते हुए इस बार भी महाभिषेक खुले आकाश के नीचे, तारों की छांव में ही कराया जाएगा। अभिषेक के दौरान बिजली पूर्ण रूप से बंद कर दी जाएगी और पूर्ण अंधकार में भगवान शिव का दिव्य अभिषेक किया जाएगा, जो अत्यंत अलौकिक और दर्शनीय होगा।

महेश गुप्ता ने बताया कि इस प्रकार का रात्रि अभिषेक अत्यंत दुर्लभ होता है और इसका दर्शन करने मात्र से भक्तों के समस्त पापों का नाश होता है तथा अनेक यज्ञों के बराबर पुण्य फल प्राप्त होता है। मंदिर को आकर्षक सजावट और भव्य रोशनी से सजाया जाएगा, वहीं भक्तों के लिए विशेष पूजा, रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है। श्रद्धालुओं में इस दिव्य रात्रि महाभिषेक को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button