
हजारों की संख्या में कैंट निवासीयों व शहर से गणमान्य व्यक्तियों ने लिया योग शिवर पूरा लाभ
जालंधर कैंट, सैवी चावला/रमन जिंदल। जालंधर कैंट के जवाहर गार्डन में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा कैंट बोर्ड प्रशासन के सहयोग से लगाया गया विशाल 7 दिवसीय योग शिविर सफलता पूर्वक संम्पन हुआ, जिसमें सातों दिन हजारों की संख्या में कैंट निवासीयों और जालंधर शहर से गणमान्य व्यक्तियों ने इस योग शिविर का पूरा लाभ लिया।



अंतराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन पंजाब इकाई के प्रधान एवं विश्व सनातन धर्म सभा पंजाब के महासचिव, रोटेरियन् महेश गुप्ता ने बताया कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के स्वामी सज्जनानंद, साध्वी बहन प्रिया भारती व उनकी पूरी टीम के अनधक प्रभास से लोगों को निमत्रण भेजकर योग का लाम उठाने के लिए एकचित किया गया और इसमें कैंट बोर्ड प्रशासन के प्रध्यान ब्रिगेडियर सुनील सोल, सिविल सदस्य पुनीत शुक्ला, सीईओ ओमपाल सिंह और कैंट बोर्ड के अधिकारी, सभी स्कूलों के प्रिंसीपल व अध्यापक गण सहित बाकि अन्य सदस्यों ने परिवार सहित इस योग शिविर में पूरा-2 सहयोग दिया व इसका लाभ भी उठाया। विश्व सनातन धर्म सभा पंजाब की ओर से सभी गणमान्य व्यक्तियों को तुलसी के पौधे देकर व सिरोपे पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ब्रिगेडियर सुनील सोल, सिविल सदस्य पुनीत शुक्ला, सीईओ ओमपाल सिंह, स्वामी सज्जनानंद जी, स्वामी अश्विनी आनंद जी, महेश गुप्ता, रामवतार अग्रवाल, अश्विनी सिंगला, जे पी गुप्ता, एडवोकेट गौरव अग्रवाल, कीर्ति मेहता, मीरान गुप्ता, शिव कुमार बांसल सहित जालंधर छावनी व जालंधर शहर से भारी मात्रा में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए।
योग कैंप स्थानी अश्विनी आनंद एवं विनोद जी द्वारा बहुत ही सरल तरीके से करवाया गया।
















