ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

भारत-पाकिस्तान जंग से पहले शाम 7 बजे इन शहरों में होगा ब्लैक आउट, पढ़ें

PRIME INDIAN NEWS✒️H S CHAWLA

पहलगाम अटैक के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बाद 7 मई को मॉक ड्रिल (अभ्यास) आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान अचानक सायरन बज जाएंगे और ब्लैकआउट हो जाएगा। इससे लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने का संदेश दिया जाएगा। इस दौरान अगर आप दफ्तर, स्कूल, बाजार या कहीं बाहर हैं तो सायरन बजने पर सावधान हो जाएं।

इस मॉक ड्रिल के तहत लोगों को युद्ध या आपदा के समय अपनी जान बचाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। वहीं आपको बता दें कि पंजाब के जिन जिलों में कल मॉक ड्रिल की जाएगी उनकी सूची आ गई है। जानकारी के अनुसार पंजाब में अमृतसर, बठिंडा, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, आदमपुर, बरनाला, भाखड़ा-नंगल, हलवारा, कोटकपुरा, बटाला, मोहाली (एस.ए.एस. नगर), अबोहर, फरीदकोट, रोपड़ और संगरूर के साथ-साथ चंडीगढ़ में भी कल सायरन बज जाएंगे और ब्लैकआउट होगा। इस दौरान लोगों को बेहद सर्तक रहने की जरुरत है। इसके साथ ही वह प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। वहीं इस दौरान लोग प्रशासन का सहयोग करें और घबराएं नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button