
भारी तादाद में भक्तजनों ने नतमस्तक होकर श्री बालाजी व खाटू श्याम जी का आशीर्वाद प्राप्त किया
जालंधर कैंट, सैवी चावला/रमन जिंदल। मंदिर श्री बजरंग भवन कमेटी द्वारा श्री बालाजी व खाटू श्याम जी का भव्य जागरण एमजीएन खालसा स्कूल की ग्राउंड में बड़ी श्रद्धा भावना से करवाया गया। इस दौरान भारी तदाद में भक्तजनों ने नतमस्तक होकर श्री बालाजी व खाटू श्याम जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। सर्वप्रथम पूजा अर्चना की गई, उपरांत गणेश वंदना के साथ जागरण का शुभारंभ किया गया।
इस पावन अवसर पर पंडाल को रंग-बिरंगी लाइटों व फूलों से सजाया गया तथा मंदिर से लेकर ग्राउंड तक लाइटें लगाई गई। बालाजी व खाटू श्याम जी का भवन को विभिन्न प्रकार के फूलों से सजाया गया, जिसकी सुंदरता देख कर भक्तजन अति प्रसन्न हुए।

जागरण में प्रमोद त्रिपाठी, अंजलि त्रिवेदी ने श्री बालाजी व खाटू श्याम जी के भजनों से भक्तजनों को प्रभु चरणों से जोड़ा व भक्तजन मस्ती में मग्न हो कर खूब झूमे। कमेटी की ओर से भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर धार्मिक सामान की दूकाने भी सजाई गई।
जागरण में ब्रिगेडियर एस सोल व कैंट बोर्ड सीईओ ओमपाल सिंह ने भी श्री बालाजी व खाटू श्याम जी के चरणों में अपनी हाजरी लगवाई। कमेटी के प्रधान कूलभूषण भूषी ने आये मेहमानों व सहयोगी सज्जनों को राम नाम की चुनरी तथा श्री श्याम जी की माला डाल कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बाबा जी को छप्पन भोग भी लगाए गए और भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर समाज सेवक दीपक सहगल, देसराज शर्मा, पूर्व पार्षद हरविंदर पप्पू, राकेश अग्रवाल, सागर, रोबिन कनौजिया, अनिल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।























































