
जालंधर छावनी में पाकिस्तान से आये विस्थापितों की फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी को लीजहोल्ड करने और लीज रेंट जमा करने के नोटिस को रद्द करने लिए दिया लिखित पत्र
नई दिल्ली, (PRIME INDIAN NEWS) :- बीते दिनों नई दिल्ली में माननीय रक्षा मंत्री श्री राज नाथ सिंह जी के निवास स्थान पर पूर्व प्रिंसिपल सुभाष अरोड़ा व सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन जालंधर छावनी के अध्यक्ष राम सहदेव ने मिलकर जालंधर छावनी में पाकिस्तान से आये विस्थापितों की फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी को लीजहोल्ड करने और लीज रेंट जमा करने के नोटिस को रद्द करने लिए लिखित पत्र दिया।
इस में कानून और न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा पाकिस्तान से आये विस्थापितों और उनके परिवारों को भूमि की तत्कालीन कीमत जमा करवाने के कारण लीज स्वीकार करने और लीज रेंट जमा करने के नोटिस वैधानिक प्रावधान अनुसार न होने बारे पत्र को भी सलग्न किया गया है।
माननीय रक्षा मंत्री ने इस सम्बन्ध में शिष्टमंडल द्वारा दिए पत्र का कड़ा संज्ञान लेते हुए इस को रक्षा सचिव को प्रेषित कर दिया है और भूमि मालिकों को फ्रीहोल्ड अधिकार बहाल करने लिए रिपोर्ट तुरंत प्रस्तुत करने लिए आदेश ज़ारी किये हैं।
इस मीटिंग में श्री मुरली मनोहर वधवा ने विशेष भूमिका निभायी और विभाजन पीड़ितों को न्याय बहाली लिए मज़बूत पक्ष रखा। इस सम्बन्ध में पूर्व प्रिंसिपल सुभाष अरोड़ा व श्री राम सहदेव अब रक्षा सचिव से भी मीटिंग करेंगे।
















